फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Vishwanath Dham will be seen on the big screen, actress Alia Bhatt and actor Ranbir Kapoor shoot the film

वाराणसी: बड़े पर्दे पर नजर आएगा बाबा विश्वनाथ का स्वर्णिम दरबार, आलिया भट्ट व रणबीर कपूर ने की फिल्म शूटिंग

Fri, 25 Mar 2022 09:44 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Mar 2022 09:44 AM IST
सार

बाबा के अभिषेक का सीन शूट करने के दौरान आम दर्शनार्थियों को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। हालांकि इस दौरान उन्हें फिल्म की शूटिंग और फिल्मी सितारों को देखने का मौका मिला।

विज्ञापन
Baba Vishwanath Dham will be seen on the big screen, actress Alia Bhatt and actor Ranbir Kapoor shoot the film
काशी विश्वनाथ धाम में फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट व अभिनेता रणबीर कपूर ने की फिल्म शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशीपुराधिपति का स्वर्णिम भव्य दरबार पहली बार बड़े परदे पर नजर आएगा। फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट व अभिनेता रणबीर कपूर बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करते हुए दर्शकों को दिखेंगे। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बाबा के धाम में लाइट, कैमरा और एक्शन गूंजा तो श्रद्धालुओं की भी भीड़ लग गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आलिया और रणबीर गंगा के रास्ते ललिताघाट पहुंचे और गंगाद्वार से विश्वनाथ धाम पहुंचे। बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद फिल्म की यूनिट ने धाम क्षेत्र में कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग की। इसके पहले सुबह पूरी फिल्म यूनिट चेतसिंह घाट पहुंची। गाने की शूटिंग के लिए पूरे घाट को माला-फूलों से सजाया गया था।

विज्ञापन

बाबा के धाम में हुई करीब  दो घंटे की शूटिंग

घाट पर केसरिया वस्त्रधारी साधु-संतों के रूप में जूनियर कलाकार भी मौजूद रहे। आलिया और रणबीर के आने पर शूटिंग शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे तक चलती रही। दृश्य में दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां शूटिंग खत्म होने के बाद आलिया और रणबीर ने थोड़ी देर विश्राम किया और नाव पर सवार होकर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए निकल गए जहां पहले से ही सेट तैयार था। बाबा के अभिषेक का सीन शूट करने के दौरान आम दर्शनार्थियों को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। हालांकि इस दौरान उन्हें फिल्म की शूटिंग और फिल्मी सितारों को देखने का मौका मिला। लगभग दो घंटे की शूटिंग के बाद आलिया व रणबीर के साथ फिल्म यूनिट पैकअप करके निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed