फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Shyam's divine court will be decorated on 15-16 August

Varanasi News: 15-16 अगस्त को सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार

Thu, 23 Apr 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Baba Shyam's divine court will be decorated on 15-16 August
श्री श्याम मंडल की ओर से आगामी 15 और 16 अगस्त को 55वां वार्षिक श्री श्याम झूलनोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महमूरगंज स्थित एक लॉन में आयोजित होने वाले दो दिवसीय उत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को श्री श्याम मंदिर में एक बैठक हुई। मंडल के अध्यक्ष दीपक तोदी ने बताया किबाबा विश्वनाथ के प्रिय सावन माह में बाबा श्याम का झूलनोत्सव होगा। इस वर्ष के महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता बाबा के दिव्य दरबार की होगी जो काशी में पहली बार पूरी तरह से स्वदेशी फूलों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक अजय खेमका, श्याम सुंदर गाड़ोदिया, पंकज तोदी और कृष्ण बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि उत्सव के दौरान श्री श्याम ध्वजा यात्रा, छप्पन भोग और भव्य सुंदरकांड का पाठ होगा। भक्तों के लिए श्री श्याम रसोई से अद्भुत प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। साथ ही अहमदाबाद, कोलकाता और जयपुर से आ रहे विख्यात भजन गायकों द्वारा भजनों की अविरल गंगा बहाई जाएगी। प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ संजय पुजारी के नेतृत्व में होगा। इस महोत्सव में स्थानीय के साथ कोलकाता, जयपुर और दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्याम भक्त सपरिवार शामिल होंगे। बाबा को सवामणि प्रसाद और मेवा-मिष्ठान का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। इसके अलावा मारवाड़ी युवा मंच की विभिन्न शाखाओं की महिलाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। मंत्री पवन कुमार अग्रवाल के संचालन में हुई इस बैठक में संदीप शर्मा कानू चंदन तोदी, बैजनाथ भालोटिया, राजेश तुलस्यान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed