{"_id":"6505f3ff5acce074d20c8b96","slug":"baba-latbhairavs-tilak-will-be-held-on-26th-september-marriage-ceremony-on-29th-varanasi-news-c-20-vns1013-362411-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाबा लाटभैरव का 26 सितंबर को होगा तिलक, 29 को विवाहोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाबा लाटभैरव का 26 सितंबर को होगा तिलक, 29 को विवाहोत्सव
विज्ञापन
। बाबा श्री लाट भैरव का विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। भाद्रपद शुक्लपक्ष द्वादशी 26 सितंबर को तिलकोत्सव, भाद्रपद पूर्णिमा 29 सितंबर को विवाहोत्सव व अश्विन कृष्णपक्ष प्रतिपदा 30 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को नउआ पोखर स्थित लाट भैरव बाजार में हुई। इसमें विवाहोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। हरिहर पांडेय की अगुवाई वाली बैठक में कहा गया कि कतुआपुरा से हनुमान फाटक सड़क से होकर बरात निकलती है। सड़क खराब है। इसे ठीक कराया जाना चाहिए। कज्जाकपुरा पुल का निर्माण भी चल रहा है। इससे दिक्कत और बढ़ी है। बारिश में पैदल चल पाना मुश्किल है। जल्द ही प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री छोटेलाल लाल जायसवाल, उपाध्यक्ष बसंत सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष छोटन केशरी आदि मौजूद रहे।