फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   baba latbhairav marrage seremony

बाबा लाटभैरव का हुआ तिलक, विवाह की तैयारी तेज

Sun, 30 Aug 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
baba latbhairav marrage seremony
बाबा लाट भैरव की तिलकोत्सव शोभायात्रा पर भी कोरोना की छाया हावी रही। भव्य ढंग से होने वाले तिलकोत्सव को बेहद सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। तिलक की सभी परंपराएं निभाई गईं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही समिति के लोगों ने आयोजन संपन्न कराया। इसके साथ ही बाबा के विवाह की तैयारियां भी शुरू हो गईं।
विज्ञापन

शनिवार को बाबा लाटभैरव की तिलकोत्सव विशेश्वरगंज स्थित शीतला मंदिर पर चढ़ाया गया। तिलक की शोभायात्रा लाटभैरव से निकलकर तेलियाना, हनुमानफाटक, बलुआबीर, हरतीरथ होते हुए विशेश्वरगंज पहुंची। यात्रा के दौरान पूजा समिति के पांच पदाधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चल रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर आदमपुर थाने की फोर्स भी तैनात रही। इस दौरान अध्यक्ष हरिहर पांडेय, बसंत सिंह राठौर, छोटे लाल जायसवाल, मुन्नालाल यादव मौजूद रहे। कोरोना महामारी को देखते हुए भंडारा और सांस्कृतिक आयोजन को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed