फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Kinaram birth anniversary 100 devotees from 20 countries will come to Kashi sadhna at Mahasmshan

बाबा कीनाराम की जयंती: 20 देशों के 100 भक्त आएंगे काशी, करेंगे साधना; इंडोनेशिया के बाली में बन रहा अघोरपीठ

Thu, 21 Aug 2025 05:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 05:38 AM IST
सार

बाबा कीनाराम की जयंती पर कई पूजा-अनुष्ठान होंगे। इंडोनेशिया के बाली शहर के अघोरपीठ भी पहली बार काशी आएंगे। इसको लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
Baba Kinaram birth anniversary 100 devotees from 20 countries will come to Kashi sadhna at Mahasmshan
अघोर पीठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली उर्फ कपाली बाबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अघोर चतुर्दशी पर बाबा कीनाराम का 426वां जयंती समारोह हरिश्चंद्र घाट पर गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस समारोह में 20 देशों के 100 से अधिक अघोर पीठ से जुड़े भक्त शामिल होंगे। 

विज्ञापन


बाबा कीनाराम और भगवान शिव का 36 प्रकार की औषधियों, 64 प्रकार के अन्न और 11 तरह के तरल पदार्थों से पूजन होगा। वहीं, संगीत संध्या एक शाम महाकाल का आयोजन भी होगा। इसमें देशभर से शास्त्रीय, उपशास्त्रीय और लोक गायक हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन


अघोर पीठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली उर्फ कपाली बाबा ने बुधवार को हरिश्चंद्र घाट पर पत्रकारों को बताया कि अघोर चतुर्दशी पर दो दिवसीय जयंती समारोह पर वैदिक और तांत्रिक विधि से सात्विक, राजसिक और तामसिक पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन गुरुवार को रात 11 बजे से विशिष्ट श्मशान पीठ और योगिनी चक्र पूजा होगी। माता कापालनी आनंद भैरव और आनंद भैरवी की स्थापना की जाएगी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। विधिवत पूजन और एकदश महारुद्र के अलग-अलग रूपों की पूजा होगी।

चेतसिंह किला परिसर में संगीत संध्या अरविंद सिंह और भजन गायक राजन तिवारी के संयोजन में होगी। प्रभुनाथ राय (दाढ़ी), निर्गुण सम्राट मदन राय, बलवंत सिंह, पुनीत पागल बाबा, महेन्द्र प्रसन्ना आदि कलाकारों के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार आदि राज्यों के कलाकार भी हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जापान, आयरलैंड, यूक्रेन, अमेरिका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया सहित 20 देशों में रहने वाले अघोरपीठ के 100 से अधिक अनुयायी काशी आएंगे।

इंडोनेशिया के बाली में बन रहा अघोरपीठ
इंडोनेशिया के बाली शहर में अघोरपीठ बन रहा है। कपाली बाबा ने बताया कि मार्कंडेय ऋषि ने बाली में अघोरपीठ की खोज की थी। वहां के जीर्णशीर्ण हाल में पड़े इस पीठ का जीर्णोद्धार हो रहा है। बताया कि इस पीठ के अनुयायी पहली बार काशी आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed