फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   B.Com student molested in BHU bus, driver removed The woman burst into tears in front of the proctor

BHU: बीएचयू कैंपस में छात्रा से फिर छेड़खानी, परेशान होकर बस से भागी; महिला प्रॉक्टर के सामने फफक पड़ी

Wed, 22 Nov 2023 07:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 22 Nov 2023 07:53 AM IST
सार

बीएचयू परिसर में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए चीफ प्राॅक्टर कार्यालय से बस चलवाई जाती है। संकाय के छात्र-छात्राएं बस से परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर और मुख्य द्वार तक जाते हैं। सभी बसों के चालक बीएचयू के सुरक्षाकर्मी हैं।

विज्ञापन
B.Com student molested in BHU bus, driver removed  The woman burst into tears in front of the proctor
BHU - फोटो : Social Media

विस्तार

आईआईटी बीएचयू कैंपस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो सका और मंगलवार को बीएचयू कैंपस में चलने वाली बस में बीकॉम की छात्रा से छेड़खानी हो गई। छेड़खानी का आरोप चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के बस चालक पर लगा है। घटना से नाराज छात्रा और कुछ अन्य छात्र चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गए और नाराजगी जताई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश ने मामले की जांच होने तक आरोपी सुरक्षाकर्मी को नौकरी से हटा दिया है। साथ ही जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। कमेटी जल्द ही रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन

बीएचयू परिसर में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए चीफ प्राॅक्टर कार्यालय से बस चलवाई जाती है। संकाय के छात्र-छात्राएं बस से परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर और मुख्य द्वार तक जाते हैं। सभी बसों के चालक बीएचयू के सुरक्षाकर्मी हैं। सूत्रों के मुताबिक घटना मंगलवार की दोपहर बाद की है। बीकॉम की छात्रा वाणिज्य संकाय से निकली और बस में सवार होकर मुख्य द्वार जा रही थी। इसी बीच बस चालक (सुरक्षाकर्मी) ने छात्रा से छेड़खानी कर दी। इससे छात्रा परेशान हो गई और बस से उतरकर तेजी से भागी। छात्रा ने घटना की जानकारी कुछ सहपाठियों को दी, फिर शाम करीब साढ़े पांच बजे चीफ प्रॉक्टर आफिस पहुंच गई। मामले में नाराजगी भी जताई।

विज्ञापन

 

महिला प्रॉक्टर ने अलग कमरे में की बात, फफक पड़ी छात्रा

वाणिज्य संकाय की जिस छात्रा के साथ छेड़खानी हुई है, वह दहशतजदा है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड में शामिल दो महिला प्रॉक्टर को भी बुलाया गया। दोनों महिला प्रॉक्टर ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के एक कमरे में छात्रा से बात की और घटना की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी देते हुए छात्रा फफक पड़ी है। छात्रा ने बताया कि वह परिसर में कई बार बस से आती-जाती रही है लेकिन कभी इस तरह की घटना नहीं हुई। बस से उतरते समय चालक (सुरक्षाकर्मी) ने छेड़खानी की तो डर गई। उस समय बस में बैठे सभी छात्र-छात्रा उतरकर चले गए थे। इस दौरान महिला प्रॉक्टर ने छात्रा को मामले में ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. ललिता वत्ता और प्रो. गायत्री करेंगी मामले की जांच

बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी को चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि प्रो. ललिता वत्ता और प्रो. गायत्री राय मामले की जांच करेंगी। दोनों सदस्य मामले की शिकायत करने वाली छात्रा और आरोपी सुरक्षा कर्मी से पूछताछ कर अपनी रिपोर्ट देंगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

बीएचयू कैंपस नहीं, दो दिन पहले बाहर हुई घटना

बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर ने इस मामले में पूछे जाने पर कहा कि घटना बीएचयू कैंपस में नहीं हुई है। दो दिन पहले शनिवार को कैंपस के बाहर का मामला है। अलग-अलग लोगों से बातचीत में जो जानकारी मिली है, वह बाहर की बताई जा रही। पता चला था कि बस चलाने वाले सुरक्षाकर्मी ने बीकॉम में पढ़ने वाली छात्रा के साथ कुछ गलत हरकत की थी। छात्रा सुरक्षा के लिहाज से भागकर कैंपस में आ गई। हालांकि, छात्रा भी कैंपस के बाहर किसी पेइंग गेस्ट हाउस में रहती है।

B.Com student molested in BHU bus, driver removed  The woman burst into tears in front of the proctor
बीएचयू आईआईटी - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी 20 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर
आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी 20 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अभी तक आरोपी चिह्नित नहीं किए जा सके। इससे आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने से बच रही है। दुष्कर्म की घटना एक नवंबर की रात 1:30 बजे हुई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed