फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh

आठ फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त

Sat, 16 Nov 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएड की फर्जी डिग्री लगाने वाले परिषदीय विद्यालयों के 8 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इन पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक तीन के खिलाफ उनके तैनाती स्थल के थानों में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सत्र 2004-05 के बीएड परीक्षाफल में बड़े स्तर पर गोलमाल का मामला सामने आया था। एसआईटी इसकी जांच कर रही थी। जांच में पूरे प्रदेश में काफी संख्या में फर्जी डिग्री धारक शिक्षक चिन्हित हुए थे। जिले में भी आठ फर्जी डिग्री धारक शिक्षक चिन्हित किए गए थे। इसमें कई ने गैर जनपदों से यहां आकर तैनाती पाई थी तो कई ने आजमगढ़ स्थानांतरण करा लिया था। इन फर्जी डिग्रीधारक शिक्षकों में जितेंद्र बहादुर सिंह, संगीता गुप्ता, अजय कुमार सिंह, गोविंद कुमार, मेनका सिंह, नम्रता यादव, दीपक कुमार गुप्ता व उदय कुमार सिंह शामिल है। बीएसए ने इन सभी की सेवा समाप्त कर दी है। इनमें तीन शिक्षकों गोविंद कुमार, नम्रता यादव व अजय कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है शेष के खिलाफ एक-दो दिन में एफआईआर दर्ज हो जायेगी।
विज्ञापन

इन सभी फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को पहले ही निर्देश दिया गया था लेकिन थानों पर उन्हें दौड़ाया जा रहा था। इस पर मैने एसपी को पत्र लिख दिया। जिसके आधार पर अब तक तीन के खिलाफ महराजगंज थाने व फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज दर्ज हो गया है। - देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed