{"_id":"5dddff608ebc3e54ce7034b0","slug":"azamgarh-under-stress-due-to-fragmentation-of-dr-ambedkar-s-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने से तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने से तनाव
Wed, 27 Nov 2019 10:16 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त डॉ आंबेडकर की प्रतिमा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के भैरोपुर कला ग्राम सभा के पास प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर कला के प्रांगण में स्थापित संविधान निर्माता डॉ बाबासाहब आंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने से बुधवार सुबह तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
प्रतिमा खंडित किए जाने की सूचना जंगल में आग की तरह फैली और मौके पर भरपुर कला के ग्रामीण और आसपास के गांव के हरिजन बस्ती के हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर मौके पर थाना निजामाबाद प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया जा रहा, लेकिन ग्रामीण अपनी मूर्ति के मरम्मत की मांग पर डटे रहे।
विज्ञापन