फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: Three divorces given for not getting bike in dowry, case filed after three months

आजमगढ़: दहेज में बाइक न मिलने पर दिया तीन तलाक, तीन माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 11 Jan 2020 11:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 11 Jan 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Three divorces given for not getting bike in dowry, case filed after three months
divorce - फोटो : Social Media

दहेज में बाइक और एक लाख रुपये न मिलने पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हुसैनीबाग मुहल्ला निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 

शाहमुहम्मदपुर गांव निवासी हसन इमाम की बेटी अलीजा हसन की शादी दो साल पूर्व मुबारकपुर थाने के हुसैनीबाग मुहल्ला निवासी मो. रजा उर्फ शहनवाज को साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी पति जिद पर अड़ा रहा।

विज्ञापन


दहेज न मिलने पर 23 सितंबर की शाम को उसने अलीजा को तीन तलाक दे दिया। अलीजा हसन ने थाने में तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जांच में आरोप सही पाने पर शुक्रवार को पुलिस ने पति मो. रजा उर्फ शहनवाज सहित परिवार के छह सदस्यों के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed