{"_id":"5f11980c8ebc3e6399710a73","slug":"azamgarh-the-bull-tied-to-the-farmer-tying-cow-several-times-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : गाय बांध रहे किसान को सांड़ ने कई बार पटका, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : गाय बांध रहे किसान को सांड़ ने कई बार पटका, मौत
Fri, 17 Jul 2020 05:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 17 Jul 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
सांड़ के हमले से किसान की मौत । (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आजमगढ़ जिले के गांव शेरकुटी में बृहस्पतिवार देर शाम सांड़ ने गाय बांध रहे किसान को पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। जहानागंज थाना क्षेत्र के शेरपुरकुटी गांव निवासी रविंद्र यादव (46) पुत्र खिचडू यादव बृहस्पतिवार शाम सात बजे गाय बांध रहा था। इसी दौरान सांड़ आ गया। किसान सांड़ को भगाने लगा।
विज्ञापन
इस पर सांड़ ने हमला कर दिया। उसने किसान को कई बार पटक दिया। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचते, रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने किसान को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की पत्नी उर्मिला देवी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन