फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh swimmer Jiya Rai sets world record by crossing Catalina Channel

गर्व के पल: कैटालिना चैनल पार कर आजमगढ़ की तैराक जिया ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पैतृक गांव में हर्ष का माहौल

Mon, 29 Sep 2025 07:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Sep 2025 07:14 PM IST
सार

आजमगढ़ की तैराक जिया राय दुनिया की पहली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम गर्ल बनीं। इससे पैतृक गांव में हर्ष का माहौल है। जिया ने इस उपलिब्ध को ऑटिज्म जागरूकता को समर्पित किया। 

विज्ञापन
Azamgarh swimmer Jiya Rai sets world record by crossing Catalina Channel
दुनिया की पहली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम गर्ल बनीं जिया राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के तहसील सगड़ी क्षेत्र के गांव कटाई अलीमुद्दीनपुर की तैराक जिया राय ने इतिहास रच दिया है। ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से जूझ रहीं 17 वर्षीय जिया ने अमेरिका के खतरनाक माने जाने वाले कैटालिना चैनल को पार किया है। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम गर्ल हैं। जिया की इस सफलता से उनके पैतृक गांव में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन


पिता मदन राय ने बताया कि 25 सितंबर की मध्यरात्रि को जिया ने कैटालिना द्वीप से तैरना शुरू किया और 26 सितंबर की दोपहर में कैलिफोर्निया के सैन पेड्रो तट पर पहुंचकर अपना अभियान पूरा किया। जिया ने 34 किलोमीटर लंबे चैनल को 15 घंटे, एक मिनट और 43 सेकंड में तैर कर पूरा किया। जिया ने इस उपलिब्ध को ऑटिज्म जागरूकता को समर्पित किया है।
विज्ञापन


मदन राय ने बताया कि कैटालिना चैनल अपने ठंडे पानी (लगभग 18 डिग्री सेल्सियस), खतरनाक धाराओं, जेली मछलियों और समुद्री जीवों की मौजूदगी के लिए प्रसिद्ध है। अंधेरे में तैरना और अचानक बदलता मौसम इसे और भी चुनौतीपूर्ण बनाता है। पिछले 100 वर्षों में मात्र 500 लोग ही इस चैनल को पार कर पाए हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन का संचालन कैटालिना चैनल स्विमिंग फेडरेशन, यूएसए ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; हॉकी इंडिया लीग: तीन टीमों में खेलेंगे वाराणसी मंडल के दो ओलंपियन सहित नौ खिलाड़ी, ओडिशा में होगी प्रतियोगिता

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन नेवी (वेस्टर्न नेवल कमांड), बगवाडिया फाउंडेशन, इंडियन ऑयल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और माजागन डॉक लिमिटेड ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। जिया को इस सफलता पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच अजेंद्र राय, प्रमोद राय, मुकेश राय, सुरेश यादव, चंद्रजीत आदि ने बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: लेले अइहा सेंट गमकऊआ राजा जी... रामलीला के मंच पर अश्लील नृत्य, वायरल हुआ वीडियो

जिया के नाम दर्ज हैं कई विश्व रिकार्ड
जिया इससे पहले तैराकी के क्षेत्र में कई विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। 2022 में पॉक स्ट्रेट पार कर विश्व रिकॉर्ड, 2024 में इंग्लिश चैनल पार कर विश्व रिकॉर्ड और ऐसा करने वाली पहली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर गर्ल बनीं। उनको वोसा अवार्ड 2024 (ओपन वाटर स्विमिंग का सर्वोच्च साहसिक पुरस्कार), राष्ट्रीय विकलांगता पुरस्कार 2023 और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed