फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: Student hurt due to theft of cookie from shop

आजमगढ़ः दुकान से नमकीन चोरी के आरोप से आहत छात्रा ने आग लगाकर दी जान

Wed, 08 Jan 2020 11:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 08 Jan 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Student hurt due to theft of cookie from shop
Fire Shimla - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

बार-बार चोरी का गलत इल्जाम लगाए जाने से आहत किशोरी ने बुधवार की रात आठ बजे आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद दुकानदार फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

सरायमीर थाने के कौरा गहनी गांव निवासी राजेंदर पुत्र सुखराम की 14 वर्षीय पुत्री नेहा क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढ़ती थी।

घर वालों के मुताबिक नेहा बुधवार की शाम को सामान खरीदने के लिए घर से थोडे दूर मंगरू की दुकान पर गई थी। समान दुकान पर नहीं मिला तो अपने घर चली आई। कुछ देर बाद मंगरू उसके घर पहुंचा और आरोप लगाने लगा कि नेहा मेरा सामान चुरा लाई है। घरवालों ने जब दुकानदार से पूछताछ की तो उसने बताया कि दुकान से नमकीन चुरा लाई है।
विज्ञापन


इसी तरह का एक बार पहले भी चोरी का आरोप लगाया जा चुका है। चोरी के आरोप से आहत होकर नेहा ने अपने घर के एक कमरे में खुद को अंदर से बंद करके आग लगाकर आत्महत्या कर ली। समाचार लिखे जाने तक लोगों ने सरायमीर थाना पुलिस को सूचना दे थी, मगर पुलिस अभी मौके पर नहीं पहुंची है। उधर घटना के बाद से दुकानदार फरार हो गया हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed