फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh son and father make fake call to ADM administration

फर्जी पूर्व गृह सचिव बन एडीएम को किया फोन, जब सच आया सामने तो हुआ ये हाल

Fri, 23 Feb 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 23 Feb 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
azamgarh son and father make fake call to ADM administration
मौका मिलते ही ऑफिस से भाग निकले बाप-बेटे
आजमगढ़ के एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी को कुछ दिन पहले एक दिन फोन आया और कहा गया कि मैं पूर्व गृह सचिव सर्वेश मिश्रा बोल रहा हूं। बातचीत में एडीएम को कोटे की दुकान की बहाली संबंधित कुछ 'ज्ञान' दिया गया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद संयोगवश शादी समारोह में एडीएम की मुलाकात पूर्व गृह सचिव सर्वेश मिश्रा से हो गई और उन्होंने ऐसा फोन करने से इनकार कर दिया। मामला एडीएम प्रशासन को समझ में आ गया।
विज्ञापन


दरअसल, यह फोन अहरौला ब्लॉक के जगदीशपुर गांव के एक व्यक्ति ने किया था जो कोटे की दुकान की बहाली चाहता था। जगदीशपुर ग्राम पंचायत में बजरंगबली शुक्ल की कोटे की दुकान थी जो शिकायत मिलने पर 27 जनवरी को निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके खिलाफ कोटेदार ने मंडलायुक्त न्यायालय में अपील की जो विचाराधीन है। इस बीच 23 फरवरी को कोटे की दुकान का फिर से आवंटन होना है। बजरंगबली ने 18 फरवरी को पूर्व गृह सचिव सर्वेश मिश्रा के नाम से एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी को फोन कर दुकान का आवंटन रोकने और पुराने कोटेदार के नाम दुकान की बहाली के लिए कहा।

गुरुवार को कोटेदार अपने पुत्र के साथ एडीएम के ऑफिस पहुंचा और पूर्व गृह सचिव के फोन का हवाला दिया। एडीएम प्रशासन ने दोनों को अपने कार्यालय में बैठा लिया और जिला पूर्ति अधिकारी को फोन कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


इस बीच मौका मिलते ही पिता-पुत्र वहां से भाग निकले। एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने बताया डीएसओ को मामले में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed