{"_id":"5eedb6768ebc3e42bd4d9961","slug":"azamgarh-police-office-follower-daughter-hanged-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ पुलिस ऑफिस में हुआ कुछ ऐसा, छात्रा को इस हालत में देख मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ पुलिस ऑफिस में हुआ कुछ ऐसा, छात्रा को इस हालत में देख मची खलबली
Sat, 20 Jun 2020 12:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ पुलिस ऑफिस में रहने वाले फॉलोवर के पद पर तैनात एक व्यक्ति की 23 वर्षीय बेटी ने पुलिस लाइन स्थित आवास में फांसी लगाकर के जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फॉलोवर के पद पर तैनात एक व्यक्ति पुलिस लाइन में बने आवास में परिवार के साथ रहता है। उसकी बेटी बीए की छात्रा थी। शुक्रवार रात को उसने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ और दरवाजा तोड़कर के अंदर देखा तो युवती फंदे से लटकी हुई मिली। अंदर का दृश्य देखकर के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में मामले की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। शहर कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।