आजमगढ़ में निजी अस्पताल का स्टाफ बन करवा लिया था टीकाकरण, प्रभारी सीएमएस से जवाब तलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले में स्वास्थ्यकर्मी न होने के बाद भी एक व्यक्ति ने टीकाकरण करा लिया था। अमर उजाला में शुक्रवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने प्रभारी सीएमएस महिला अस्पताल पर शिकंजा कसते हुए नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रभारी सीएमएम अब एक निजी अस्पताल को जिम्मेदार बताते हुए खुद को बचाने में जुट गई हैं।
फिलहाल कोरोना टीकाकरण अभियान फ्रंट लाइन हेल्थ वर्करों के लिए चल रहा है। अन्य किसी का भी टीकाकरण नहीं होना है। इसके लिए बकायदा कोविड-19 पोर्टल बना है। इस पर पहले से ही टीकाकरण कराने वाले चिन्हित फ्रंट लाइन हेल्थ वर्करों का नाम अंकित है। जिले में ऐसे 16089 लोग पंजीकृत हैं। बृहस्पतिवार को तीसरे चरण में एक व्यक्ति जो कहीं भी स्वास्थ्यकर्मी नहीं है, उसने भी महिला अस्पताल बूथ पर पहुंच कर अपना टीकाकरण करा लिया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उसने टीकाकरण कार्ड के साथ पोस्ट भी अपलोड कर दिया।
अमर उजाला के हाथ पोस्ट लगी तो पड़ताल शुरू हुई और मामला सामने आया। पूछताछ शुरू होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण कराने वाला एक व्यक्ति स्वास्थ्यकर्मी नहीं होते हुए भी टीका लगवा लिया है। अमर उजला में खबर प्रकाशित होने के बाद महिला अस्पताल की सीएमएस को नोटिस जारी कर तीन दिनों में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश सीएमओ ने दिया है। सीएमओ ने कहा कि कोविड-19 पोर्टल में गलती नहीं हुई लेकिन महिला अस्पताल पर बने बूथ स्तर पर यह लापरवाही की गई है। वहीं महिला अस्पताल प्रशासन अब इस गड़बड़ी को एक निजी अस्पताल पर थोप कर जिम्मेदारी से बचने की कवायद में जुटा है।
जिस व्यक्ति ने फर्जी तरीके से टीका लगवाया है, वह एक निजी अस्पताल के स्टाफ के साथ आया था। उसी अस्पताल का स्टाफ बता कर उसने टीकाकरण कराया है। जानबूझ कर अथवा पोर्टल में सेंधमारी की कोई बात नहीं है। सारी गड़बड़ी निजी अस्पताल प्रशासन की है। वह व्यक्ति उन्हीं के साथ आया था। अभी जांच कराई जा रही है, जल्द ही सीएमओ को आख्या प्रेषित कर दी जाएगी। - डॉ. अमिता अग्रवाल, प्रभारी सीएमएस, जिला महिला अस्पताल, आजमगढ़।
महिला अस्पताल बूथ की नोडल व प्रभारी सीएमओ को नोटिस देकर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका स्पष्टीकरण आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोविड-19 पोर्टल में कोई सेंधमारी नहीं हुई है। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।