फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh corona news updates today: corona in azamgarh two coronavirus patient died due to covid 19 up

Azamgarh Corona Updates: आजमगढ़ में बर्तन व्यापारी समेत तीन और मौत, एक दिन में सर्वाधिक 100 कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 05 Aug 2020 06:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Aug 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh corona news updates today: corona in azamgarh two coronavirus patient died due to covid 19 up
coronavirus - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जनपद कोरोना संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बुधवार को तीन लोगों की मौत के साथ ही एक दिन में सर्वाधिक 100 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में पुलिसकर्मी, सरकारी कर्मचारी, हर तबके के लोग शामिल हुए हैं। अब पॉजिटिव केस की संख्या तेरह सौ के पार पहुंच गई।

विज्ञापन


से दो और लोगों की मौत हुई है। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इसमें एक मेहनाजपुर के बर्तन व्यापारी हैं और दूसरे शहर के सिधारी क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक और दो अगस्त को दोनों को मेडिकल कालेज लाया गया था।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि शव परिजनों को सौंपा जा रहा है। प्रोटोकॉल के अनुसार दाह संस्कार कराया जाएगा। जनपद में अभी तक कोरोना संक्रमण से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, फूलपुर के एक व्यापारी की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों की बुधवार की सुबह मौत हो गई। तरवां ब्लाक के बरवां निवासी 50 वर्षीय बर्तन व्यापारी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सांस लेने में दिक्कत होने पर दो अगस्त को सुबह मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। बर्तन व्यापारी की मेहनाजपुर बाजार में बड़ी दुकान है। जांच में पिता-पुत्र दोनों संक्रमित पाए गए थे। बुधवार की भोर में उनकी मौत हो गई। इससे बाजार में हड़कंप की स्थिति है।

दूसरी तरफ शहर के शारदा चौराहा स्थित 73 वर्षीय कोरोना संक्रमित को सांस लेने में दिक्कत होने पर गंभीर अवस्था में एक अगस्त को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। बुधवार को सुबह उनकी भी मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि इसकी सूचना जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है। शासन की गाइडलाइन तथा प्रोटोकॉल के तहत दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उधर, फूलपुर कस्बा निवासी एक कपड़ा व्यापारी को रात में तबियत खराब होने पर बुधवार सुबह इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजन इलाज की गुहार लगाते रहे लेकिन चिकित्सकों ने पहले कोविड-19 की जांच की सलाह दी। 11 बजे सैंपल लेकर ट्रू नेट मशीन से उसकी जांच कराई गई। रिपोर्ट प़ॉजिटिव आने के बाद अभी इलाज शुरू करने ही जा रहे थे कि व्यापारी की मौत हो गई। शव का राजघाट पर कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार करा दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed