फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: Brother-in-law shot dead by brother-in-law

आजमगढ़ः जीजा ने साले की गोली मारकर की हत्या

Wed, 01 Jan 2020 05:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 01 Jan 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Brother-in-law shot dead by brother-in-law
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नई कालोनी पल्हनी निवासी शशिकांत पांडे के मकान में किराये पर रह रहे एक व्यक्ति ने मंगलवार की देर रात अपने ही साले की गोली मारकर हत्या कर दी। साला जीजा के यहां नये साल की पार्टी मनाने आया था और इसी दौरान दोनों में हुए विवाद के दौरान यह घटना घट गई। मृतक के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ सिधारी थाने में तहरीर दिया है।

विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा निवासी अभिषेक सिंह परिवार समेत नई कालोनी पल्हनी स्थित अधिवक्ता शशिकांत पांडेय के मकान में किराये पर रहते हैं। मंगलवार को अभिषेक का साला 26 वर्षीय प्रदीप सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी नवापुरा थाना तरवां नया साल मनाने के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात साढ़े बारह बजे शराब के नशे में धुत्त प्रदीप का अपने जीजा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर में विवाद ज्यादा बढ़ गया और जीजा अभिषेक ने साले प्रदीप को गोली मार दी। गोली लगने से साला प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जीजा अभिषेक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाबत मृतक के पिता गोविंद सिंह ने अपने दामाद अभिषेक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फरार अभिषेक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed