{"_id":"5bd0584ebdec226934563229","slug":"ayushman-bharat-yojana-not-eligible-people-registered-in-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना में बड़ी गड़बड़ी, अपात्रों का भी हो गया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना में बड़ी गड़बड़ी, अपात्रों का भी हो गया पंजीकरण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजना के पंजीकरण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसकी सूची में ऐसे 78 लोगों का नाम दर्ज कर लिया गया, जो इस योजना के लिए पात्र ही नहीं थे। ऐसे में इन लोगों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक रिपोर्ट से हुआ है।
वाराणसी से मंडलीय अस्पताल में जिन 503 लोगों का पंजीकरण कर शासन को भेजा गया था, उसमें ये 78 लोग शामिल थे। योजना के तहत चयनित आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोग हर साल पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा ले सकेंगे।
बनारस में सभी आठों ब्लॉकों में ऐसे 2 लाख परिवारों को इससे जोड़ा जा चुका है, जिनका गोल्डेन कार्ड अस्पतालों और कॉमन सर्विस सेंटर पर बनवाया जा रहा है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में एक महीने के भीतर 503 लोगों का पंजीकरण कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी।
विज्ञापन
शासन स्तर से जांच के बाद अब इसकी जानकारी मंडलीय अस्पताल में आ चुकी है। इसमें महज 425 लोग ही पात्र मिले, जिन्हें गोल्डेन कार्ड जारी किया जाना है।
मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि जिन 78 लोगों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। ये वो लोग हैं, जिनके रिकार्ड सही नहीं मिले। बताया कि बाकी सभी का पंजीकरण कर गोल्डेन कार्ड दिया जा रहा है।