फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AYUSH Minister Dayashankar Mishra Dayalu strict on doctors in Varanasi

Video: बाहर की दवाएं क्यों लिख रहे हैं, सरकारी पैसे से पेट नहीं भरता क्या; निरीक्षण के दौरान भड़के मंत्री

Tue, 23 Apr 2024 09:34 AM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Apr 2024 09:34 AM IST
सार

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने वाराणसी में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वे अस्पताल में दो घंटे तक जमे रहे। इस दौरान डॉक्टरों के पास से निजी मेडिकल स्टोर की पर्चियां मिलीं मिलीं तो मंत्री भड़क गए। 

विज्ञापन
AYUSH Minister Dayashankar Mishra Dayalu strict on doctors in Varanasi
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्यों सरकार को बदनाम कर रहे हो? क्या शौक है आपका? बाहर की पहली दवा लिखी पर्ची आपकी ही मिली है, इसीलिए आपके पास आया हूं। सरकार इतनी दवाएं दे रही है। इसके बावजूद आप बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। आपका क्या मकसद है? क्यों कमीशन चाहते हो? सरकारी पैसे से पेट नहीं भर रहा है आपका। यह कहना है प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का...।

विज्ञापन


आयुष मंत्री सोमवार को राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय चौकाघाट का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। वह कॉलेज परिसर में करीब दो घंटे तक रहे और मरीजों को देखने के लिए ओपीडी में बैठे एक-एक डॉक्टर के पास गए। डॉक्टरों के टेबल का दराज खुलवाया। इसमें से निजी मेडिकल स्टोर की दवा लिखी पर्चियां मिलीं हैं। इसपर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


210 की जगह दी जा रहीं 55 दवाइयां
मंत्री ने दवा वितरण काउंटर भी देखा। इससे पता चला कि लंबे समय से यहां 55 दवाइयां ही दी जा रही हैं। नियमानुसार, 210 से ज्यादा दवाइयां होनी चाहिए। मंत्री ने एक महिला मरीज से ओपीडी का पर्चा मांगा तो उसपर भी बाहर की दवाएं लिखी मिलीं।

बाहर की दवा लिखी है तो पर्ची दीजिए

AYUSH Minister Dayashankar Mishra Dayalu strict on doctors in Varanasi
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
दवा वितरण कक्ष में पहुंचे आयुष मंत्री ने मरीजों से पूछा कि आप लोगों के पास बाहर की दवा लिखी पर्ची है। इसपर मरीज असहज हो गए। इसी बीच एक महिला सामने आई और कहा कि बाहर की दवा लिखी गई है। मंत्री ने इसी पर्ची के पीछे दवा लिखने वाले डॉक्टर का नाम लिखा और उसे अपने पास रख लिया।

ये दवा देखिए, है क्या
दवा वितरण कक्ष में आयुष मंत्री ने दवा बांट रहे कर्मचारी को एक मरीज का पर्चा दिखाते हुए कहा कि ये दवाएं हैं न। देखिए। इस पर कर्मचारी ने बताया कि 50 दवाएं हैं। तब मंत्री ने साथ मौजूद व्यक्ति से कहा कि इ सब पुर्जे की फोटो कर लो भइया।

दराज से सब निकालिए, जो भी अंदर है 

AYUSH Minister Dayashankar Mishra Dayalu strict on doctors in Varanasi
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
आयुष मंत्री एक डॉक्टर के केबिन में गए और उनसे टेबल के दराज से कागजात निकालने को कहा। डॉक्टर पहले तो सहम गए। फिर एक-एक करके कागजात निकालने लग। चार से पांच अलग-अलग निजी मेडिकल स्टोर की पर्ची निकली। डॉक्टर ने कुछ देर किया तो मंत्री ने कहा कि इसमें तो सब है डॉक्टर साहब। सारी चीजें इसी में हैं। क्यों चाहते हैं कि हम खुद से करें तो अच्छा रहेगा। मंत्री ने निजी मेडिकल स्टोर की पर्ची ले ली और कहा कि अपमानित होना चाहते हैं तो बता दीजिए। मैं मांग रहा हूं तो भी आप छिपा रहे हैं और चोरी कर रहे हैं।

निरीक्षण का वीडियो बनवाया, कर्मचारी अनुपस्थित मिले

AYUSH Minister Dayashankar Mishra Dayalu strict on doctors in Varanasi
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
आयुष मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान वीडियो बनाया गया। फोटो भी खींची गई है। इस बीच मंत्री ने दवा वितरण काउंटर से उपस्थित और अनुपस्थित कर्मचारियों का रजिस्टर मंगवाया। पता चला कि एक कर्मचारी बिना बताए अनुपस्थित है। इस पर मंत्री ने रजिस्टर पर लाल पेन चलाकर उसको अनुपस्थित कर दिया। एक अन्य कर्मचारी के नाम के आगे भी गोला बनाकर उसको भी अनुपस्थित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed