फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ayodhya verdict varanasi dm appealed to maintain peace on ayodhya judgement

Ayodhya Verdict : भरोसे को कायम रखने का समय आ चुका है- जिलाधिकारी

Sat, 09 Nov 2019 11:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 09 Nov 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
ayodhya verdict varanasi dm appealed to maintain peace on ayodhya judgement
फ्लैग मार्च करते अधिकारी और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिलावासियों से सामाजिक समरसता, कौमी एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से शांति समितियों, सामाजिक, राजनीतिक सहित समाज के संभ्रांत लोगों के साथ बैठकें की जा रही है। लोगों ने जो भरोसा दिया, उसको निभाने का समय अब आ चुका है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए आज में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। उन्होंने लोगों से अपील है कि किसी भी प्रकार के अफ वाह पर कतई ध्यान न दें और इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन एवं पुलिस को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों को आगामी चार दिनों तक बंद रखे जाने के कड़े निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


शांति की अपील के साथ शांत हुआ सोशल मीडिया
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर लोग शांति की अपील करते दिखे। सभी का एक-दूसरे से कहना था कि धैर्य रखें और संयम बरतें। कोई ऐसी बात न शेयर करें कि कानूनी कार्रवाई हो जाए। वहीं, शहर के व्हाट्स ग्रुप के एडमिन कानूनी कार्रवाई का भय दिखाते हुए सदस्यों से संयम बरतने और अफवाह न फैलाने की अपील करते दिखे। उधर, जिला पुलिस की ओर से कहा गया है कि यदि सोशल मीडिया पर कोई अफवाह फैलाए तो इसकी जानकारी सोशल मीडिया सेल के मोबाइल नंबर 7839857011 पर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी के लोग सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखें
प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने काशीवासियों से अपील की है कि सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखें। अयोध्या विवाद के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आए, उसका खुले दिल से स्वागत करें। काशी गंगा-जुमनी तहजीब की मिसाल सैकड़ों वर्षों से रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि शांति और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed