फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayodhya verdict shivpal yadav statesman on ayodha case supreme court in varanasi

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आया शिवपाल यादव का बयान, कही ये बात

Sat, 09 Nov 2019 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 09 Nov 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya verdict shivpal yadav statesman on ayodha case supreme court in varanasi
कमलेस यादव के घर पहुंचे शिवपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या फैसले पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करता हूं। सभी लोग शांति सद्भाव से रहें। इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। शनिवार को सर्किट हाउस पहुंचे शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोग शुरू से कह रहे थे कि मामला बातचीत या फिर कोर्ट के आदेश से हल होगा। बातचीत से मामला नहीं निबटा तो कोर्ट ने फैसला दिया, जिस फैसले को सबको मानना है।
विज्ञापन


इसके अलावा शिवपाल कमौली बाबा के यहां यज्ञ में शामिल हुए और भैसोड़ी के कमलेश यादव के घर पर परिजनों से मुलाकात की। सर्किट हाउस में शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। सरकार ने जो वायदे किए थे वे पूरे नहीं हुए हैं। विकास का काम हो नहीं रहा है। नौकरी दे नहीं पा रहे हैं। बेरोजगारी कम नहीं हो रहा है। इसमें सरकार फेल हो रही है। अधिकारियों का राज है।
विज्ञापन




शिवपाल यादव ने कहा कि अधिकारी किसी की सुन नहीं रहे हैं। हम कई बार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, घेराव कर चुके हैं। 2022 के लिए हम निकल पड़े हैं। काशी के विकास की शुरुआत मैंने की थी। गंगा पर दो पुल हमारे कार्यकाल में बने थे। डीपीपी और गवर्नर का घेराव कर चुके हैं। जनता की समस्याओं को उठाया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्राथमिकता होगी की सपा से गठबंधन हो जाए। नहीं तो जहां सम्मान मिलेगा वहां हम गठबंधन करके 2022 का चुनाव लड़ेंगे। सभी जिला मुख्यालयों पर रुक रहे हैं वहां की समस्याओं को देख रहे हैं। रविवार को गाजीपुर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ भैसौड़ी गांव में 25 अक्टूबर को बदमाशों से घिरे सराफा व्यवसाई धर्मेंद्र सेठ को बचाने में कमलेश यादव को गोली लगने से मौत हो गई थी। इस दौरान शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव, कमलेश यादव के घर पहुंचकर पिता सवरू यादव से मिलकर घटना की जानकारी ली।

शिवपाल यादव दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कमलेश यादव के घर पहुंचे, जहां मृतक के पिता सवरू यादव, बेटे कमलेश यादव को शहीद का दर्जा और परिवार वालों को 20 लाख रुपये आर्थिक सहयोग हेतु मांग पत्र सौंपा। शिवपाल यादव ने आश्वासन दिया कि इस घटना के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे।

वहीं ग्रामीणों ने कहा कि 25 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन और पथराव होने पर स्थानीय पुलिस ने निर्दोष लोगों को मारपीट, पथराव जैसे मुकदमे में फंसाने की बात कही। इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिला अधिकारी से बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed