फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayodhya sugar mill blast: Family shocked by death of Varanasi engineer, mother unconscious

अयोध्या चीनी मिल ब्लास्ट: वाराणसी के इंजीनियर की मौत से सदमे में परिजन, मां बोलीं- 'बच्चा कह कर गए थे कि..

Tue, 21 Nov 2023 02:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 21 Nov 2023 02:23 PM IST
सार

रामपुर मातलदेई निवासी विपिन की दर्दनाक मौत की सूचना पाकर उनके घर पर पट्टीदारों, ग्रामीणों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ था। परिजनों ने बताया कि घर पर विपिन के पिता विनोद, छोटा भाई चंदन और मां मंजू देवी रहते हैं।

विज्ञापन
Ayodhya sugar mill blast: Family shocked by death of Varanasi engineer, mother unconscious
अयोध्या के मोतीनगर मसौधा स्थित चीनी मिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या के मोतीनगर मसौधा स्थित चीनी मिल में विद्युत उत्पादन संयंत्र में ब्लास्ट होने की वजह से रामपुर मातलदेई गांव निवासी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर विपिन कुमार सिंह उर्फ चंदन की जान चली गई। यह सूचना सोमवार को मिलते ही विपिन के परिजन सन्न रह गए। पिता और भाई परिजनों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं, घर पर बेसुध पड़ी मां मंजू देवी को परिवार और गांव की महिलाएं बड़ी मुश्किल से संभाले हुए थीं। वह बार-बार यही रट रही थीं कि जिसके कंधे पर घर-परिवार को संभालने की जिम्मेदारी थी, वह बेसहारा छोड़ गया। विपिन की मौत से ग्रामीण भी खासे दुखी दिखे और कई घरों में चूल्हे नहीं जले।

विज्ञापन


रामपुर मातलदेई निवासी विपिन की दर्दनाक मौत की सूचना पाकर उनके घर पर पट्टीदारों, ग्रामीणों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ था। परिजनों ने बताया कि घर पर विपिन के पिता विनोद, छोटा भाई चंदन और मां मंजू देवी रहते हैं। विपिन की पत्नी रुचि और दो बच्चे उन्हीं के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार विपिन पांच साल पहले घर से नौकरी करने गए थे। पहले वह गुजरात में थे और वहां से अयोध्या की चीनी मिल में आए थे। परिवार की जिम्मेदारी विपिन के कंधे पर ही थी। विपिन की मां मंजू देवी बार-बार कह रही थीं कि बच्चा दिवाली में घर आए थे। बच्चा कहे थे कि नए साल में अब आएंगे। तब तक यह क्या अनर्थ हो गया...? भगवान का हमने क्या बिगाड़ा था जो हमें यह दिन देखने को मिला...।
विज्ञापन


अब नजदीक आ गया हूं, आना-जाना लगा रहेगा

रामपुर मातलदेई गांव के सदानंद, अजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, बहादुर, बबलू और अजीत ने बताया कि दिवाली पर विपिन घर आए थे तो सभी से मुलाकात किए थे। कह रहे थे कि पहले गुजरात था तो घर आने में देरी होती थी। अब पास आ गया हूं तो अक्सर घर आना-जाना लगा रहेगा और सबसे मुलाकात भी होती रहेगी। किसी ने यह सपने में भी नहीं सोचा था कि अब विपिन से कभी मुलाकात नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed