फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha will celebrate in kashi with lamps lit in Vishwanath Dham Annapurna temple

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दिन विश्वनाथ धाम 25 हजार, मां अन्नपूर्णा मंदिर 11 हजार दीपों से होंगे रोशन

Sat, 20 Jan 2024 05:46 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Jan 2024 05:46 PM IST
सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर काशी में उल्लास छाई है। इस दिन बाबा विश्वनाथ दरबार में 25 हजार और मां अन्नपूर्णा मंदिर में 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। साथ ही 200 बटुक सामूहिक सुंदरकांड का पाठ करेंगे। वहीं देवालयों व आश्रमों में विविध अनुष्ठान होंगे। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha will celebrate in kashi with lamps lit in Vishwanath Dham Annapurna temple
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा उल्लास हर ओर छाया है। काशी में दिवाली सरीखे इस उत्सव की तैयारी पूरे उत्साह के साथ चल रही है। देवालय दीपों से जगमग होंगे और रामभक्ति की बयार बहेगी। आयोजनों के लिए मठ-मंदिर सज-धज रहे हैं। बाबा विश्वनाथ धाम में 25 हजार दीप जलेंगे तो मां अन्नपूर्णा मंदिर में 11 हजार दीप और 200 बटुक सुंदरकांड का सामूहिक पाठ करेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न संगठनों व विश्व हिंदू परिषद की ओर से घरों, मठों और मंदिरों में 22 जनवरी को पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मठों और मंदिरों में तैयारी तेज हो गई है। बाबा विश्वनाथ धाम को सजाया संवारा जा रहा है। यहां 25 हजार दीप जलाने के साथ पूजन-अर्चन होगा।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन की ओर से विविध अनुष्ठान होंगे। 51 वैदिक ब्राह्मण वेद पारायण और सुंदरकांड का पाठ करेंगे। मंदिर के सामने चौक पर राम दरबार की झांकी सजाई जाएगी। डमरू और शंख वादन होगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण भी एलईडी टीवी के जरिये होगा। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शाम को धाम परिसर में दीपोत्सव का आयोजन होगा। वहीं, कालभैरव मंदिर में तीन हजार दीप जलेंगे और शृंगार, पूजन और भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद का वितरण होगा। दुर्गा मंदिर, मानस मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी दीपोत्सव मनाया जाएगा।

कबीरमठ और जैन मंदिर में भी होगा आयोजन

इसके अलावा राम जानकी मठ ट्रस्ट अस्सी, राम जानकी मंदिर काश्मीरीगंज, भूमा अध्यात्म पीठ केदारघाट, देवरहवा बाबा आश्रम अस्सी, दुर्गा मातृ छाया पीठ आश्रम नगवां आदि मठों व आश्रमों में भी दीप जलाए जाएंगे और रामनाम संकीर्तन, सुंदरकांड का पाठ और भंडारा होगा। उधर, इस्कॉन मंदिर में पूजन अर्चन के साथ 11 क्विंटल लड्डू का भोग लगेगा।

कबीरमठ और जैन मंदिर भेलूपुर में भी आयोजन होगा। कबीर मठ में पूजन अर्चन के साथ भजन कीर्तन और भंडारा होगा। जैन मंदिर में गोष्ठी होगी। संस्थाएं भी शोभायात्रा और दीपदान करेंगी। केंद्रीय पूजा समिति की ओर से काशी स्टेशन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समिति, श्रीराम सेवा दल की ओर से अस्सी घाट पर दीपदान और भंडारा होगा। खोजवां रामरीला समिति की ओर से रामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed