फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayodhya Ram Mandir News Namami Gange recited Sunderkand along with Vedapathi Batukas on Pran Pratishtha

राम भक्ति में रंगी काशी: नमामि गंगे ने वेदपाठी बटुकों संग किया सुंदरकांड पाठ, लगे श्रीराम के जयकारे

Mon, 22 Jan 2024 04:39 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Jan 2024 04:39 PM IST
सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर काशी में जय श्रीराम के जयकारे सुबह से लगते रहे।  भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान की आराधना करके प्रभु श्रीरामलला का अभिनंदन किया गया। सुंदरकांड का पाठ कर देश की सुख-शांति और समृद्धि के साथ देश की तरक्की के लिए कामना की गई। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News Namami Gange recited Sunderkand along with Vedapathi Batukas on Pran Pratishtha
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को नमामि गंगे के सदस्यों के साथ महर्षि योगी विद्याश्रम सिद्धेश्वरी के वेदपाठी बटुकों ने सुंदरकांड से भव्य मंदिर में विराजे रघुनंदन का अभिनंदन किया। भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान की आराधना करके प्रभु श्रीरामलला का अभिनंदन किया गया। विद्वान पंडितों के साथ वेदपाठी बटुकों ने विधिवत सुंदरकांड का पाठ किया और देश की सुख-शांति और समृद्धि के साथ देश की तरक्की के लिए कामना और प्रार्थना की। 

विज्ञापन


भव्य सुंदरकांड का समापन यज्ञ और श्रीराम व हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रभु श्रीराम और प्रभु हनुमान से देश की जनता की खुशी और बेहतर स्वास्थ्य, देश और प्रदेश की तरक्की के लिए सुंदरकांड का पाठ किया गया। 
विज्ञापन


अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और भगवान श्रीराम के विराजमान होने से पूरे देश के श्रीराम भक्तों में खुशी की लहर है। महर्षि योगी विद्याश्रम के प्रबंधक श्रीसंत केशरी ने कहा कि महर्षि योगी ने भी राम मंदिर निर्माण का सपना संजोया था जो आज पूरा हुआ।           
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, प्रबंधक सीसंत केशरी, आचार्य पं. राकेश मिश्रा, प्रभारी सुनील श्रीवास्तव सहित वेदपाठी बटुक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed