फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Awakened the spirit of cleanliness in Ganga village, got resolved

Varanasi News: गंगा ग्राम में जगाई स्वच्छता की अलख, दिलाया संकल्प

Sat, 18 Mar 2023 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Awakened the spirit of cleanliness in Ganga village, got resolved
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नमामि गंगे और गंगा टास्क फोर्स ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को गंगा किनारे स्थित सराय मोहना गांव में स्वच्छता की अलख जगाई गई । नमामि गंगे व 137 सीईटीएफ बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने रैली निकालकर लोगों को गंगा व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

शनिवार को निकाली गई जागरूकता रैली में सराय मोहना के प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की सीख देकर पौधों का वितरण किया गया। मां गंगा की आरती उतारी गई । सबका साथ हो गंगा साफ हो का लक्ष्य निर्धारित कर ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। रैली के दौरान सराय मोहना गांव के वासियों से नमामि गंगे योजना के तहत गंगा सहित अन्य नदियों व सभी जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए अपील की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने पदयात्रा के माध्यम से जागरूक किया। इस दौरान गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने कंपनी कमांडेंट सुशील गुहानी एवं सूबेदार शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गंगा किनारे पौधाे के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिन्हा, राजेश साहनी, गौरीशंकर साहनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article