फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Awadhesh Rai murder case: Six witnesses including Shibgatullah summoned, next date fixed for hearing on Feb 3

अवधेश राय हत्याकांड: शिबगतुल्लाह समेत छह गवाह तलब, सुनवाई के लिए अगली तारीख तीन फरवरी नियत

Tue, 31 Jan 2023 05:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 31 Jan 2023 05:58 PM IST
सार

अदालत में इस मामले के आरोपित मुख्तार अंसारी की ओर से उनके अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने सफाई साक्ष्य के लिए कुल छह गवाहों की सूची कोर्ट में दाखिल की थी। साथ ही अदालत से उन गवाहों को सफाई साक्ष्य के लिए बतौर गवाह जरिये सम्मन तलब करने का अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन
Awadhesh Rai murder case: Six witnesses including Shibgatullah summoned, next date fixed for hearing on Feb 3
कोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

प्रभारी विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) में विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे में सफाई साक्ष्य के लिए छह गवाहों को सम्मन जारी किया गया है। अदालत ने गवाहों को सम्मन के जरिये तलब करते हुए इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि तीन फरवरी नियत कर दी। इसके पूर्व अदालत में इस मामले के आरोपित मुख्तार अंसारी की ओर से उनके अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने सफाई साक्ष्य के लिए कुल छह गवाहों की सूची कोर्ट में दाखिल की थी। साथ ही अदालत से उन गवाहों को सफाई साक्ष्य के लिए बतौर गवाह जरिये सम्मन तलब करने का अनुरोध किया गया था। जिन गवाहों को तलब किए जाने का आवेदन दिया गया है, उसमें सिबगहतुल्ला अंसारी, रामजी राय, फेकू यादव, मंसूर अहमद अंसारी, अब्दुल अजीज व गोपाल शरण राय सभी निवासी गाजीपुर है। अदालत में सुनवाई के दौरान एडीजीसी विनय कुमार सिंह के साथ वादी पूर्व विधायक अजय राय की ओर से उनके अधिवक्ता अनुज यादव व विकास सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

बतादें कि तीन अगस्त 1991 को लहुराबीर क्षेत्र में स्थित आवास के गेट पर ही अवधेश राय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने मुख्तार अंसारी,पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed