{"_id":"639ef3afc49a4b53f11a53f0","slug":"auto-driver-tried-molest-innocent-girl-in-varanasi-in-name-for-luring-her-with-biscuits","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: टॉफी का लालच देकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: टॉफी का लालच देकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Sun, 18 Dec 2022 04:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 18 Dec 2022 04:34 PM IST
सार
वाराणसी के पाण्डेयपुर क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के पांडेयपुर स्थित एक कॉलोनी में रविवार सुबह टॉफी दिलाने के बहाने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवक की पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। वहीं, आरोपी को पुलिस ने दौलतपुर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले वाहन चालक की बेटी सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच ऑटो चालक युवक टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को घर के पीछे खाली प्लॉट की ओर ले गया। इसके बाद वह बच्ची के संग गलत हरकत करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
युवक को मौके पर ही पकड़कर लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। हालांकि वह लोगों की पकड़ से भाग निकला। पीड़ित पिता के डायल-112 पर घटना की सूचना देते ही डीसीपी वरुणा आरती सिंह, एडीसीपी मनीष शांडिल्य और एसीपी सारनाथ अमित श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और माता-पिता के अलावा पड़ोसियों से घटना के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
शाम के समय आरोपी को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। एडीसीपी वरुणा जोन मनीष शांडिल्य ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।