{"_id":"4102f494022bfae119d80fb7786c2f5f","slug":"australlian-high-commisoner-patric-suckling-inspection-at-tulsi-ghat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की वकालत
Australlian high commisoner Patric suckling inspection at Tulsi ghat
Updated Mon, 09 Mar 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। नई सरकार आने के बाद बदलाव नजर आ रहा है। इस देश के लिए यह अच्छी बात है। यहां के लोग मेहनती और ईमानदार हैं, खासकर सामाजिक विकास में यहां की महिलाओं की अग्रणी भूमिका है।
विज्ञापन
इस देश को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए जरूरी है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाया जाय। यह कहना है भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पैट्रिक सकलिंग का। रविवार को एक गैर सरकारी संस्था ‘सत्यज्ञान फाउंडेशन’ के कार्यक्रम में शामिल होने आए आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने कहा कि भारत को महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में भी काम करना चाहिए।
विज्ञापन
पैट्रिक ने यहां सिगरा स्टेडियम में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा, ‘मुझे भारत आए दो साल से ज्यादा का समय गुजर गया। इस दौरान मैंने यहां हर क्षेत्र में तेजी से होता हुआ बदलाव महसूस किया। मगर शहर की अपेक्षा गांवों में महिलाओं की स्थिति आज भी उतनी अच्छी नहीं।
विज्ञापन
उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दरकार है। महिलाओं को जब तक आर्थिक रूप से सशक्त नहीं बनाया जाएगा, देश आर्थिक शक्ति नहीं बन पाएगा। उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से कौशल विकास केंद्र खोलने की भी वकालत की। कहा कि खेल के जरिए महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। यहां मिली जीत उन्हें उम्मीद देती है कि जीवन में वे काफी कुछ हासिल कर सकती हैं।