फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Audio of conversation between CM and business leader of Varanasi goes viral

'डीएम साहब नहीं सुुनते हमारी बात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले-मैं आता हूं'

Mon, 24 Aug 2020 02:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 24 Aug 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Audio of conversation between CM and business leader of Varanasi goes viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वाराणसी महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। बातचीत के दौरान कोरोना को लेकर डीएम द्वारा शिकायतों पर संज्ञान न लेने और दुकानों के खुुलने के समय को लेकर सीएम को जानकारी दी गई। साथ ही इससे व्यापारियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। सीएम योगी ने सभी समस्याओं को सुनकर तत्काल इस संबंध में प्रशासन से बात करने का विश्वास दिलाया। साथ ही जल्द वाराणसी के दौरे का भी आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, अध्यक्ष राकेश जैन ने शनिवार को कोरोना के इलाज में लापरवाही और व्यापारियों की समस्याओं के बारे में सीएम से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने सीएम को वाराणसी के प्राइवेट अस्पतालों द्वारा कथित रूप से कोविड के इलाज केे नाम पर मोटी कीमत वसूले जाने की जानकारी दी। इस पर सीएम ने कहा कि मैं अभी पता करता हूं, क्योंकि इसके लिए शासन की ओर से शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



अगर ऐसा हो रहा है तो ये लापरवाही है। साथ ही मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर सेे बनाए पोर्टल पर भी शिकायत की गई है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। अध्यक्ष राकेश जैन ने दुकानों और प्रतिष्ठानों को खोले जाने के शासनादेश के पालन न होने की भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की।


यह भी बताया कि जिला प्रशासन अक्सर नए नियम बनाता है। यहां कभी नौ से पांच बजे तो कभी 11 बजे से 6 बजे तक का अलग-अलग आदेश जारी किया जाता है। इससे व्यापारी वर्ग काफी परेशान हो गया है। इस पर सीएम ने नियमों के बारे में बताया कि सप्ताह में 5 दिन सुबह नौ बजे से रात नौ तक दुकानें खुल सकती हैं। केवल कंटेनमेंट जोन के बाहर 100 मीटर के क्षेत्र को छोड़कर। सारी समस्याओं पर सीएम ने स्पष्ट कहा कि परेशान होने की जरूरत नही है, किसी दिन मैं खुुद वाराणसी आता हूं।

व्यापारियों की हर समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है। व्यापारियों के अनुरोध पर ही दुकानों के समय में बदलाव किया जा रहा है। किसी को कोई परेशानी हो तो बैठक के जरिए अपनी समस्या रख सकता है।
कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed