फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination today Varanasi and Ghazipur candidates arrive center one hour early

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: वाराणसी और गाजीपुर में आज होगी परीक्षा, आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा

Sun, 18 Oct 2026 02:15 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 18 Oct 2026 02:15 PM IST
सार

वाराणसी और गाजीपुर में आज अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड साथ लेकर आएं और परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination today Varanasi and Ghazipur candidates arrive center one hour early
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराई जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में पहले चरण की परीक्षा रविवार को होगी। वाराणसी और गाजीपुर में होने वाली परीक्षा के लिए संबंधित छात्रों को प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी किया जा चुका है। इसमें परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के आधार घंटा पहले तक पहुंचने को कहा गया है।

विज्ञापन


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा 18 अक्तूबर और दूसरे चरण की परीक्षा 25 अक्तूबर को होगी। वाराणसी में इस परीक्षा के लिए अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट पहड़िया को केंद्र बनाया गया है। कक्षा 9 से 12 तक के कुल 2719 विद्यार्थी सुबह 11 से 12.30 बजे तक परीक्षा देंगे। गाजीपुर में आदर्श बुद्धिस्ट इंटर कॉलेज चावनी लाइन में परीक्षा का केंद्र है। यहां कुल 1174 छात्र पंजीकृत है।
विज्ञापन


स्कूल का पहचान पत्र, आधार कार्ड रखना होगा साथ : परीक्षा के लिए फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों के फार्मों की जांच के बाद पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। सभी को परीक्षा वाले दिन केंद्र पर आने पर अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र या आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2026 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed