{"_id":"5fa566b58ebc3e9ba661cd7b","slug":"attempt-to-disarm-the-woman-for-partition-in-jaunpur-case-filed-against-father-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में बंटवारे के लिए महिला को निर्वस्त्र करने का प्रयास, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में बंटवारे के लिए महिला को निर्वस्त्र करने का प्रयास, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 06 Nov 2020 09:33 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जनपद स्थित बरसठी थाना क्षेत्र के सरायविक्रम गांव में बंटवारे के विवाद में शुक्रवार को कहासुनी के दौरान मनबढ़ों ने महिला को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। आबरू बचाने के लिए महिला घर के अंदर पहुंची तो मनबढ़ घर में घुस गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सास के निधन की खबर सुनकर कुछ रिश्तेदार आए थे। वह रिश्तेदारों के साथ बात कर रही थी। उसी दौरान पट्टीदार बंटवारे के विवाद को लेकर लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए और कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान परिजनों की पिटाई करने लगे। वह बीच बचाव के लिए गई तो मनबढ़ों ने उनकी साड़ी खींच ली। वह भागकर घर में पहुंची तो मनबढ़ घर में घुस आए। चीख पुकार सुनकर आसपास से लोग पहुंचे तो मनबढ़ फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद उपाध्याय और उनके पुत्र ऋषि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन