फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 cvigil app Attack those who disturb elections with the weapon of Sea Vigil App

सी विजिल एप: आचार संहिता उल्लंघन की आप सीधे कर सकते हैं शिकायत, 100 मिनट में होगा समाधान

Mon, 17 Jan 2022 02:29 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 17 Jan 2022 02:29 PM IST
सार

आयोग ने यह हक और अधिकार सी विजिल एप के जरिए आपको दिया है। इस डिजिटल हथियार के जरिए आप निष्पक्ष चुनाव में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। स्मार्ट फोन है तो उस पर सी विजिल एप डाउनलोड करें और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करें।

विज्ञापन
up election 2022 cvigil app Attack those who disturb elections with the weapon of Sea Vigil App
सी विजिल मोबाईल ऐप

विस्तार

विधानसभा चुनाव के दौरान यदि आपके आसपास किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है या कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है तो इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से आप सीधे कर सकते हैं। आयोग ने यह हक और अधिकार सी विजिल एप के जरिए आपको दिया है।

विज्ञापन


इस डिजिटल हथियार के जरिए आप निष्पक्ष चुनाव में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। स्मार्ट फोन है तो उस पर सी विजिल एप डाउनलोड करें और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करें। निर्वाचन आयोग ने चुनाव को पारदर्शी बनाने की कड़ी में सी विजिल एप को और प्रभावी बनाया है।
विज्ञापन


इस पर आने वाली शिकायत का निस्तारण सौ मिनट के अंदर होगा। इस एप पर न सिर्फ भड़काऊ भाषण, धन, शराब वितरण की शिकायत कर सकते हैं बल्कि आयोग द्वारा प्रचार के लिए निर्धारित व्यक्तियों की संख्या से अधिक लोगों की के साथ अगर कोई उम्मीदवार या किसी पार्टी का पदाधिकारी भ्रमण कर रहा है तो इसकी सूचनाएं भी दे सकते हैं। एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि एप के जरिए आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत आप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी की इन विधानसभा सीटों पर सपा में कई दावेदार, हाईकमान तय करेगा टिकट

शिकायतकर्ता का नाम पता रहेगा गोपनीय

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर सी विजिल एप को डाउनलोड कर सकते हैं। एप पर शिकायत करने वालों का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा। आयोग ने शिकायतकर्ता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। शिकायकर्ता के बारे में बताने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

ऐसे काम करेगा एप

-आचार संहिता उल्लंघन का दो मिनट का वीडियो बनाएं या फोटो खींच लें। इसके बाद सटीक लोकेशन के साथ उसे एप पर अपलोड करें। अगर सटीक लोकेशन नहीं है तो जीपीएस ऑन कर दें और फिर एप अपने आप लोकेशन जान लेगा। शिकायत के बाद एक यूनिक आईडी आपको मिलेगी, उससे आप जान सकेंगे कि क्या कार्रवाई हुई।
-जो भी शिकायत होगी उसे कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा, वहां से संबंधित टीम को जाएगी और फिर कार्रवाई कर उचित जवाब एप पर अपलोड किया जाएगा। कार्रवाई आरओ के माध्यम से सौ मिनट के अंदर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed