फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ATS detains youth linked to Al-Qaeda he was recruiting young people into terrorist ideology

'गजवा-ए-हिंद की बात करता था नबील: अल कायदा से जुड़े युवक को एटीएस ने पकड़ा, युवाओं को जोड़ता था; पूछताछ

Sat, 12 Sep 2026 05:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 12 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

एटीएस ने आजमगढ़ में अलकायदा से जुड़े एक युवक नबील को पकड़ा है। आरोप है कि वह युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने और ‘गजवा-ए-हिंद’ की बात करने में सक्रिय था। टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके संपर्क में रहे लोगों और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
ATS detains youth linked to Al-Qaeda he was recruiting young people into terrorist ideology
एटीएस ने मोहम्मद नबील को पकड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

उप्र एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट से जुड़े एक युवक को एटीएस ने उठाया है। 19 वर्षीय मोहम्मद नबील पर युवाओं को आतंकी विचारधारा से प्रभावित करने का आरोप है। उसे शनिवार को दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर से पकड़ा गया।

विज्ञापन


एटीएस के अनुसार, नबील सामाजिक माध्यमों पर समूह बनाकर युवाओं को जोड़ रहा था। वह उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने की योजना बना रहा था। आरोपी के मोबाइल की जांच में अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट के प्रचार-प्रसार से संबंधित वाट्सएप समूह मिले हैं। इन समूहों में सदस्यों को 'मुजाहिद' कहा जाता था। 
विज्ञापन


जिहाद, चाकू और केमिकल जैसी बातों के लिए कूट शब्दों का इस्तेमाल होता था। नबील 'फ्लेम्स आफ वार' जैसे विदेशी समूहों से भी जुड़ा था। इन समूहों में बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब के लोग शामिल थे। एटीएस को सूचना मिली थी कि नबील देश विरोधी गतिविधियों की साजिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी साहित्य कर रहा था साझा
एटीएस के मुताबिक, नबील ने वाट्सएप समूह में आतंकी अनवर उल अवलाकी की किताब 'जिहाद करने के 44 तरीके' साझा की थी। अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट के पूर्व प्रमुख मौलाना आसिम उमर की किताब 'तीसरी जंग-ए-अजीम और दज्जाल' भी साझा की गई थी। आरोपी और उसके साथियों के बीच पाकिस्तान, तुर्की और बांग्लादेश जाकर प्रशिक्षण लेने की योजना पर बातचीत हुई थी। बम बनाने की सामग्री और पोटैशियम नाइट्रेट हासिल करने को लेकर भी चर्चा मिली है।

'गजवा-ए-हिंद' की योजना पर कर रहा था बात
एटीएस का दावा है कि नबील पाकिस्तान के सहयोग से भारत में 'गजवा-ए-हिंद' की योजना पर भी बात कर रहा था। देश विरोधी गतिविधियों की सूचना के बाद जांच शुरू हुई थी। लखनऊ के एटीएस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता और विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मोहम्मद नबील के साथ उठाए गए थे दो और युवक
स्थानीय लोगों की मानें तो एटीएस ने मोहम्मद नबील के साथ ही दो युवकों को और उठाया था। बाद में एटीएस ने उन दोनों युवकों को तो छोड़ दिया लेकिन मोहम्मद नबील को नहीं छोड़ा। अब उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एटीएस कार्रवाई में जुटी है। 

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि एटीएस ने जिले से किसी को उठाया है, हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर कुछ जानकारी होती है तो बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed