फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   atmanirbhar swasth bharat yojana PM Modi to launch national health infrastructure scheme in Varanasi today

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना: आज वाराणसी से देश की दूसरी बड़ी योजना का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, जानिए इसके बारे में

Mon, 25 Oct 2021 10:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Oct 2021 10:26 AM IST
सार

रिंग रोड-2 के पैकेज-1 सहित 28 परियोजनाओं की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी आ रहे हैं। काशी के धरती से ही आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे।  

विज्ञापन
atmanirbhar swasth bharat yojana PM Modi to launch national health infrastructure scheme in Varanasi today
आज वाराणसी आएंगे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहतर स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही योजनाओं में आज एक और कड़ी जुड़ जाएगी। काशी की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे जहां हेल्थ केयर सिस्टम का विकास होगा, वहीं नई बीमारियों का पता लगाने और उसके उपचार की दिशा में भी बेहतर प्रयास होगा। इस योजना से स्वस्थ भारत की नींव भी मजबूत होगी।
विज्ञापन


64 हजार 180 करोड़ रुपये की इस योजना से देश की स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी होगी। वाराणसी में जनसभा से पहले वे इस योजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह दूसरा मौका होगा, जब पीएम मोदी देश के लिए योजना की शुरुआत वाराणसी से करेंगे। इससे पहले स्वच्छ भारत मिशन योजना को भी पीएम ने काशी के अस्सी घाट से शुरू की थी। 
विज्ञापन


करीब तीन माह बाद वाराणसी आ रहे पीएम मोदी
दीपावली से पहले विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वाराणसी आ रहे हैं।। करीब डेढ़ घंटे के वाराणसी दौरे में प्रधानमंत्री पांच हजार 190 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी सिद्धार्थनगर से हेलीकॉप्टर से सीधे वाराणसी के मेहंदीगंज स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। तीन माह बाद प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से रूबरू होने के लिए नवनिर्मित रिंग रोड फेज-2 के किनारे स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को वाराणसी आएंगे और आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उनके साथ भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
पढ़ेंः पीएम मोदी आज बनारस में: प्रधानमंत्री के उपहार काशीवासियों के जीवन को देंगे संवार, दुनिया को रिझाएंगे पर्यटन के नए केंद्र

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना में क्या होगा

64,180 करोड़ रुपये वाली यह योजना पांच साल तक चलेगी। योजना के तहत इंटीग्रेडेट हेल्थ इंफार्मेशन पोर्टल भी शुरू हो जाएगा, इससे देश के सभी पब्लिक हेल्थ लैब को जोड़ा जाएगा। साथ ही देशभर में 17,778 गांव, 11,024 शहरी क्षेत्र में वेलनेस सेंटर और 602 जिलों में क्रिटिकल केयर अस्पताल भी बनाए जाएंगे। इसके बाद लोगों को स्वास्थ्य की सुविधाएं घर के नजदीकी वेलनेस सेंटरों पर मिलने लगेगी। 
पढ़ेंः वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की खासियत

  • दो मोबाइल हॉस्पिटल 
  • 15 हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर
  • 10 चुनिंदा राज्यों के सभी जिलों में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब खुलेगा 
  • 3382 ब्लॉक में पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना 
  • नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल को मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed