फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   atm cant withdraw 4500 note

एटीएम से निकासी तो बढ़ी पर नहीं मिल रहे पूरे 4500

Mon, 02 Jan 2017 06:16 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 02 Jan 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
atm cant withdraw 4500 note
atm - फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 रुपये के पुराने नोट जमा करने की अवधि खत्म  होने के बाद लोगों को राहत देने के उद्देश्य से एटीएम से एक दिन में निकासी  की सीमा 4500 रुपये कर दिए गए, लेकिन फिलहाल लोगों को इससे पूरी  तरह से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

निकासी की सीमा पहली जनवरी से बढ़ी थी, लेकिन लोगों  को पूरे पैसे नहीं मिले। सोमवार को विभिन्न बैंकों के एटीएम से निकासी पर  पैसे तो अधिक निकलने लगे लेकिन पांच सौ और सौ रुपये के नोट नहीं डाले जाने  की वजह से लोगों को चार हजार से ही संतुष्ट होना पड़ा।
विज्ञापन


इस बारे में एक बैंक अधिकारी ने कहा कि एटीएम में कुछ साफ्टवेयर पर काम होना है, जिसे धीरे-धीरे कर किया जा रहा है। अपलोड होने के बाद एटीएम में पांच सौ के नोट भी निकलने लगेंगे। एक-दो दिन में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को शहर  में कई बैंकों के एटीएम खुले रहे। एटीएम से कैश निकासी के लिए ग्राहक भी पहुंचे। शहर के अधिकांश एटीएम खुल जाने से बाहर लाइन ज्यादा लंबी नहीं लगी थी।

प्रधानमंत्री के नोटबंदी का आदेश की अवधि पूरी होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि बैंक और एटीएम से अधिकतम राशि निकासी की सीमा बढ़ाई जाएगी। उम्मीद के मुताबिक, पीएम ने एटीएम से एक दिन में अधिकतम राशि की सीमा तो 4500 रुपये कर दी, लेकिन बैंकों से सप्ताह में 24000 रुपये की निकासी की सीमा नहीं बढ़ाई है।


एक बैंक अधिकारी का कहना है कि कैश को लेकर अब जिले में काफी हद तक स्थिति सामान्य हो गई है। नगरीय ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों पर कैश पहुंचने लगे हैं। पहली जनवरी से एटीएम से अधिकतम निकासी की राशि 4500 रुपये कर दी गई है। इसका लाभ लोगों को मिलने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed