फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ATEWA organized a 'Tiranga Yatra' to demand the old pension scheme

Varanasi News: पुरानी पेंशन की मांग के लिए अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 22 Aug 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
ATEWA organized a 'Tiranga Yatra' to demand the old pension scheme
अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से पुरानी पेंशन व्यवस्था को लेकर अंबेडकर पार्क कचहरी से तिरंगा यात्र
ऑल टीचर्स-एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के आह्वान पर शुक्रवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा आंबेडकर पार्क कचहरी से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद शिक्षकों व कर्मचारियों की विभिन्न मांगों से संबंधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया। अध्यक्षता जिला संयोजक चंद्र प्रकाश गुप्त ने की। संचालन जिला महामंत्री रामसेवक यादव ने किया। यात्रा के दौरान जिला संरक्षक रामचंद्र गुप्ता, पूर्व जिला संयोजक विनोद यादव, जिला कोषाध्यक्ष गुलाब चंद्र कुशवाहा, जिला कैडर प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, प्रमोद पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed