फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atal Tickering Lab: Now scientists will be prepared from secondary schools, students will be exposed to roboti

अटल टिंकरिंग लैब: अब माध्यमिक विद्यालयों से तैयार होंगे वैज्ञानिक, रोबोटिक्स तकनीकों से रूबरू होंगे छात्र

Thu, 09 Mar 2023 05:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना के पीछे विद्यार्थियों में इनोवेशन, क्रिएटिविटी व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। नवीनीकरण के गुण सीखाना, व्यक्तिगत कार्यों से विचारों को और बेहतर बनाने के साथ 21वीं सदी के अनुरूप विद्यार्थियों में रचनात्मक, गहन विचार, डिजाइन रचना, समाजिक, अंतर सांस्कृतिक सहयोग व नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।

विज्ञापन
Atal Tickering Lab: Now scientists will be prepared from secondary schools, students will be exposed to roboti
अटल टिंकरिंग लैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के माध्यमिक विद्यालयों से अब वैज्ञानिक तैयार होंगे। विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना होगी। लैब में विद्यार्थियों को नई खोज करने का मौका मिलेगा। नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत विद्यालयों में इसकी स्थापना होगी। वाराणसी में 14 विद्यालयों का चयन किया गया है, जिसमें चार विद्यालयों को लैब के लिए 12-12 लाख रुपये का अनुदान मिल चुका है।

विज्ञापन

विज्ञान के प्रति रुचि रखने और नवाचार करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अटल टिकरिंग लैब के माध्यम से 20 लाख रुपये का अनुदान पांच वर्षों में मिलता है। पहली किस्त के रूप में 12 लाख रुपये दिए जाते हैं। फिर चार साल तक प्रतिवर्ष दो-दो लाख रुपये आते हैं।
विज्ञापन


बच्चों की वैज्ञानिक सोच बढ़ेगी

अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना के पीछे विद्यार्थियों में इनोवेशन, क्रिएटिविटी व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। नवीनीकरण के गुण सीखाना, व्यक्तिगत कार्यों से विचारों को और बेहतर बनाने के साथ 21वीं सदी के अनुरूप विद्यार्थियों में रचनात्मक, गहन विचार, डिजाइन रचना, समाजिक, अंतर सांस्कृतिक सहयोग व नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। 1000 से 1500 वर्ग फुट में बनने वाली लैब में छठवीं से लेकर बारहवीं तक विद्यार्थी अपने विचारों को साकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Atal Tickering Lab: Now scientists will be prepared from secondary schools, students will be exposed to roboti
रोबोटिक्स तकनीकों से रूबरू होंगे छात्र - फोटो : सोशल मीडिया
रोबोटिक्स तकनीकों से रूबरू होंगे छात्र

लैब के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व रोबोटिक्स के नए तकनीकों से भी छात्रों को रूबरू कराया जाएगा। विद्यार्थी सेंसिंग, रोबोटिक मेथड जैसी तमाम जानकारियां हासिल कर सकेंगे।

वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग द्वारा विद्यालयों में अटल टिकरिंग लैब की स्थापना की जा रही है। 14 स्कूलों का चयन किया गया है, कुछ स्कूलों में काम शुरु हो चुका है। - गिरीश सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed