{"_id":"6ad665fa318ac393510ccff4","slug":"at-your-threshold-o-bhole-baba-lies-our-plea-and-the-devotees-of-vishwanath-dance-in-ecstasy-varanasi-news-c-20-vns1056-1587889-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भोले बाबा तेरे द्वार अरज हमारी है... पर झूमे विश्वनाथ भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भोले बाबा तेरे द्वार अरज हमारी है... पर झूमे विश्वनाथ भक्त
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में नवमी पर कई कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुतियां दी। शंकराचार्य चौक पर पहली प्रस्तुति मुंबई के कलाकार पंडित उमेश चौधरी के गायन की रही। उन्होंने राग यमन कल्याण में निबद्ध भजन आदि देव महादेव से अपनी प्रस्तुति शुरू की। इसके बाद नाम तुझे बरवे गा शंकरा और वारी ओ वारी की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावों में विभोर कर दिया।
मंच पर दूसरी प्रस्तुति लेकर आईं प्रो. मंगला कपूर ने संत तुलसीदास के रचित पद तू दयाल दीन हौं, भोले बाबा तेरे द्वार अरज हमारी है गाकर भक्तों को मुग्ध कर दिया। तीसरी प्रस्तुति रमा सिंह से ने दी। लोकप्रिय शिवभजन शंकर तेरी जटा से जय जय जग जननी देवी माता प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्तिरस से सराबोर किया। कथक नर्तक पंडित माता प्रसाद मिश्र और उनके शिष्यों ने नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय गाने पर बनारस घराने की पारंपरिक कथक शैली में तोड़े, टुकड़े और परन सहित कई नृत्य करके दर्शनार्थियों को अपना मुरीद कर दिया। ब्यूरो