{"_id":"c76f5606ddb5b654afe2be6ca3a9dda9","slug":"at-the-bhu-and-manoj-tiwari-has-entangles-from-songs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में मनोज तिवारी ने गीतों से बांधा समां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में मनोज तिवारी ने गीतों से बांधा समां
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने भी गुरुवार को रंग जमा दिया। बिरला छात्रावास की ओर से छात्रावास के सामने खेल मैदान में मनोज तिवारी का कार्यक्रम हुआ जिसमें मनोज तिवारी ने एक से बढ़कर भोजपुरी फिल्मी गीत पेश किए तो छात्र उनके गीतों पर जमकर झूमे।
कार्यक्रम का आगाज मनोज तिवारी ने विश्वविद्यालय के कुलगीत से किया। चूंकि वो छात्रों के बीच थे इसलिए उन्होंने उन युवाओं को देखते हुए अपने सबसे चर्चित गीत ....असिया से कइके बीए बचवा हमार कंपटीसन देता, एमए में लेकर एडमिसन, कंपटीसन देता, गाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद ...जिया हो बिहार के लाला, होरी गीत गाकर युवाओं को मस्ती में डूबो दिया। इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा रोम रोम बीएचयू आना चाह रहा था और आज यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे मुझे भारतरत्न मिल गया हो। कार्यक्रम का आयोजन बिरला छात्रावास के छात्रों द्वारा किया गया था।