{"_id":"66e5419437f4db6ff901d802","slug":"astroturf-will-be-installed-in-hockey-ground-of-up-college-varanasi-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: UP कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में लगाया जाएगा एस्ट्रोटर्फ, इस स्टेडियम में भी कराए जाएंगे कई विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: UP कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में लगाया जाएगा एस्ट्रोटर्फ, इस स्टेडियम में भी कराए जाएंगे कई विकास कार्य
Sat, 14 Sep 2024 01:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:26 PM IST
सार
यूपी कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में एस्ट्रोटर्फ लगाने के साथ ही कई अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही शिवपुर मिनी स्टेडियम में भी कई विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में लगेगा एस्ट्रोटर्फ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुर मिनी स्टेडियम और यूपी कॉलेज के हॉकी ग्राउंड का विकास कार्य वीडीए कराएगा। इसके लिए शुक्रवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने यहां होने वाले विकास कार्य का विस्तृत प्लान अनुमानित लागत के साथ मातहतों से मांगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान यूपी कॉलेज के प्रधानाचार्य ने वीडीए उपाध्यक्ष को बताया कि हॉकी ग्राउंड में एस्ट्रोटर्फ फ्लोरिंग, बोरिंग, स्प्रींकलर, बास्केटबॉल कोर्ट, चेंजिंग रूम, हॉकी कोर्ट के लिए नेट, क्रिकेट पिच के लिए नेट और अन्य सुविधाओं की जरूरत है।
विज्ञापन
इस पर उपाध्यक्ष ने निर्माण विभाग से जुड़े आर्किटेक्ट को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक कार्यों का विस्तृत प्लान अनुमानित लागत के साथ प्रस्तुत करें। ताकि निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन
शिवपुर के स्व. ओलंपियन विवेक सिंह मिनी स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान वीडीए उपाध्यक्ष ने कई बिंदुओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में बैठने के लिए बेंच, मिट्टी एवं लेवलिंग कार्य, बाउंड्रीवाल का जीर्णोद्वार, पवेलियम निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था, मिनी नलकूप व रनिंग ट्रैक का निर्माण, बच्चों के लिए मिनी पार्क की व्यवस्था, स्टेडियम के चारों कोनों पर हाईमास्ट लाइट, योग स्थल का सुंदरीकरण आदि कार्य कराए जाएंगे।
इससे यहां आने वाले खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। मौके पर वीडीए उपाध्यक्ष ने अधीक्षण अभियंता (निर्माण) को आवश्यक कार्यों को कराए जाने का इस्टीमेट तैयार करने की जिम्मेदारी दी।