फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Astroturf of Lalpur Stadium will be blue after elections

Varanasi News: चुनाव बाद लालपुर स्टेडियम का एस्ट्रोटर्फ होगा नीला

Fri, 21 Apr 2023 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
Astroturf of Lalpur Stadium will be blue after elections
फोटो
विज्ञापन


दो करोड़ रुपये की लागत से होना है पुनर्निर्माण, जर्मनी से मंगाई गई है सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल के एस्ट्रोटर्फ का पुनर्निर्माण का काम अब निकाय चुनाव के बाद होगा। पुराने हो चुके हरे रंग के एस्ट्रोटर्फ को उखाड़कर दो करोड़ रुपये की लागत से नीले रंग का एस्ट्रोटर्फ तैयार करने की योजना है।
वर्ष 2013 में लालपुर में हॉकी खिलाड़ियों के लिए करीब सात करोड़ रुपये की लागत से एस्ट्रोटर्फ का निर्माण किया गया था। सात साल की अवधि पूरी होने के बाद यह जर्जर और रोजाना अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए खतरनाक हो चुका था। पुनर्निर्माण के लिए 2020 में प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे मंजूर करते हुए खेल निदेशालय ने पिछले माह दो करोड़ रुपये निर्माण एजेंसी को जारी किए थे। एस्ट्रोटर्फ के निर्माण के लिए जर्मनी से निर्माण सामग्री मंगाई गई है।
विज्ञापन

निर्माण संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के परियोजना अधिकारी विनय जैन ने बताया कि कंपनी को पैसे मिल गए हैं, लेकिन निकाय चुनाव के कारण अभी कोई काम नहीं हो पाएगा। चुनाव बाद ही निविदा खुलने पर ठेकेदार को काम सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed