फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Astrology OPD: BHU experts to suggest auspicious timings for ₹100; consultation on rituals for ₹250

ज्योतिष ओपीडी:100 में बीएचयू के विशेषज्ञ बताएंगे मुहूर्त, 250 रुपये में कर्मकांड का परामर्श; यहां देखें रेट

Fri, 02 Oct 2026 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा हिमांशु अस्थाना, वाराणसी
हिमांशु अस्थाना, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 06:39 AM IST
सार

जन्म कुंडली, मुहूर्त तिथि, विवाह-मेलापक, वास्तु के आधार पर जमीन का नक्शा बनाने, मिट्टी में सुधार, रत्नधारण और कर्मकांड कराने वाले लोगों को बांटकर ज्योतिषी परामर्श और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 

विज्ञापन
Astrology OPD: BHU experts to suggest auspicious timings for ₹100; consultation on rituals for ₹250
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पहली बार ज्योतिष ओपीडी को अस्पताल की तर्ज पर 8 विषयों में स्पेशलाइज्ड कर दिया गया है। जन्म कुंडली, मुहूर्त तिथि, विवाह-मेलापक, वास्तु के आधार पर जमीन का नक्शा बनाने, मिट्टी में सुधार, रत्नधारण और कर्मकांड कराने वाले लोगों को बांटकर ज्योतिषी परामर्श और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 

विज्ञापन


मुहूर्त निकलवाने के लिए 100 रुपये, कर्मकांड परामर्श के लिए 250 रुपये, प्रोफेसर ज्योतिषाचार्य को जिले से बाहर ले जाने पर 21 हजार और जिले में 11 हजार रुपये चुकाने होंगे। वाहन खर्च अलग से देना होगा। इसमें 50% दक्षिणा भी शामिल है।
विज्ञापन


इससे पहले बीएचयू में सिर्फ कुंडली देखने-बनाने की ही सुविधा थी, जो 16 साल से चल रही थी। बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग स्थित पंचांग यूनिट में इसके लिए एसी कार्यालय बना है। यहां छह दिन शाम चार से पांच बजे तक ओपीडी चलाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात ज्योतिषाचार्यों का शेड्यूल जारी 
नए शेड्यूल में 7 प्रोफेसरों के नाम पर छह दिन की ओपीडी तय की गई है। इसमें रोज 10 से 15 लोगों को देखा जा रहा है। 

उपाय, राय और पूरी रिपोर्ट भी मिलेगी
विभागाध्यक्ष और ज्योतिष परामर्श केंद्र के समन्वयक प्रो. शत्रुघ्न त्रिपाठी ने बताया कि स्पेशलाइज करने से लोगों के लिए अच्छा ये होगा कि जो जिस समस्या को लेकर आएगा, उसका ही समाधान दिया जाएगा। उपाय, राय और पूरी रिपोर्ट बनाकर दी जाती है। फॉलोअप के लिए दोबारा फीस देनी होगी, हालांकि महीने भर में ही दोबारा आने पर ऐसा नहीं होगा।

किस सेवा के लिए कितना खर्च--- सुविधा/तय कीमत    

  • मुहूर्त निकलवाना 100 रुपये
  • रत्न धारण परामर्श  250 रुपये
  • कर्मकांड परामर्श  250 रुपये
  • जन्म, वर्ष कुंडली से भविष्य जानना 250 रुपये
  • मिट्टी संशोधन  500 रुपये
  • मानचित्र संशोधन 1,000 रुपये  
  • ज्योतिषाचार्य से जिले में सुविधा लेना 11,000 रुपये
  • जिले से बाहर ले जाना 21,000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed