फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   assi Food Street started again People tasted famous cuisine of banaras Smart City and nagar nigam efforts

अस्सी फूड स्ट्रीट फिर शुरू: काशी की सुप्रसिद्ध व्यंजनों का लोगों ने चखा स्वाद, स्मार्ट सिटी और नगर निगम का प्रयास

Sun, 06 Feb 2022 04:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Feb 2022 04:26 PM IST
सार

अस्सी फूड स्ट्रीट को विकसित करने का मूल उद्देश्य घाट पर आए पर्यटक, श्रद्धालु, स्थानीय निवासियों को एक स्थान पर काशी की सुप्रसिद्ध व्यंजन का स्वाद अनुभव कराना था। यहां पर 13 दुकानें रखी गई हैं।

विज्ञापन
assi Food Street started again People tasted famous cuisine of banaras Smart City and nagar nigam efforts
अस्सी फूड स्ट्रीट फिर शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी एवं वाराणसी नगर निगम की ओर से अस्सी घाट पर फूड स्ट्रीट का फिर से संचालन हुआ। बंद पड़े हाईजीनिक फूड स्ट्रीट का डॉ. डी वासुदेवन (मुख्य महाप्रबंधक, वाराणसी स्मार्ट सिटी) एवं सुमित कुमार ने उद्घाटन किया है।

विज्ञापन


अस्सी फूड स्ट्रीट को विकसित करने का मूल उद्देश्य घाट पर आए पर्यटक, श्रद्धालु, स्थानीय निवासियों को एक स्थान पर काशी की सुप्रसिद्ध व्यंजन का स्वाद अनुभव कराना था। यहां पर 13 दुकानें रखी गई हैं। इसमें पारंपरिक बनारसी व्यंजन जैसे कचौड़ी-सब्जी, बनारसी चाय के साथ कैफेबिलिटी, बसंत बहार, ब्लू साल्ट, जस्ट बेक जैसे प्रतिष्ठान भी हैं।
विज्ञापन


उद्घाटन के साथ ही अस्सी फूड स्ट्रीट में आगंतुकों का आना शुरू हुआ। बीएचयू वास्तुकला विभाग के विद्यार्थियों के समूह ने बनारसी व्यंजन का आनंद लिया। उत्कर्ष ने बताया कि यह एक अच्छी जगह है। शाम को यहां जायके का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्वे से आई पर्यटक एबीगेल मैथ्यू ने बनारसी कचौड़ी, सब्जी का आनंद लिया। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह, अधिशासी अभियंता अजय राम, राकेश विश्वकर्मा, आशीष बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed