फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assam aircraft accident martyred suraj body reach in ballia

एएन 32 विमान हादसा: बलिया पहुंचा जवान सूरज का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Fri, 21 Jun 2019 11:20 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 21 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Assam aircraft accident martyred suraj body reach in ballia
शहीद सूरज कुमार सिंह की अंतिम विदाई पर जनसैलाब उमड़ पड़ा - फोटो : अमर उजाला

असम के जोरहाट एयरफोर्स सेंटर के एएन 32 के विमान हादसे में भारत की शान शहीद सूरज कुमार सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर उनके पैतृक गांव पहुंचा। वायु सेना के जवान तिरंगे से लिपटे सूरज के शव को लेकर जैसे ही बैरिया के चिरैयामोड़ पर पहुंचे तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन


सूरज के पार्थिव शरीर के साथ काफिला शोभाछपरा गांव की ओर चलता गया। नम आंखों से हजारों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। तीन जून को असम के जोरहाट सेंटर से वायुसेना के 13 जवान एएन 32 विमान पर सवार होकर अरुणांचल प्रदेश के मेचूका एयरफोर्स सेंटर के लिए उड़ान भरा था।
विज्ञापन


इसके बाद अरुणांचल प्रदेश के लोपो गांव के पास पहाड़ी पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लेकिन उस समय विमान लापता होने की खबर थी। इसलिए परिजन सूरज के वापस आने की उम्मीद लगाए बैठे थे। एयरफोर्स के जवानों को 9 जून को विमान का मलवा मिला तो इसकी सूचना परिजनों तक पहुंची और सभी की धड़कने तेज होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Assam aircraft accident martyred suraj body reach in ballia
गांव पहुंचा सूरज का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

जोरहाट सेंटर के एयरफोर्स के कमांडिंग अफसर ने 11 जून को स्पष्ट कर दिया कि विमान में सवार 13 जवानों की विमान हादसे में मौत हो चुकी है। सूरज के छोटे भाई प्रिंस ने अपने पिता विनोद को फोन द्वारा सूरज की मौत की सूचना दी।

इसके बाद से ही शहीद का शव आने की हर रोज परिजन आस लगाए बैठे रहे। ग्यारहवें दिन शुक्रवार को सूरज का शव परिजनों के बीच पहुंचा तो किसी के आंसू नहीं थमे। सूरज की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूरज की पत्नी ने रोते हुए अपने पति के पार्थिव शरीर को सलाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed