{"_id":"64734943a8b765a73d0d7ed3","slug":"asked-the-address-from-the-woman-sitting-at-the-shop-then-snatched-her-neck-chain-incident-a-few-steps-away-2023-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: दुकान पर बैठी महिला से पूछा पता फिर छीन ली गले की चेन, पुलिस चौकी से चंद कदम दूर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: दुकान पर बैठी महिला से पूछा पता फिर छीन ली गले की चेन, पुलिस चौकी से चंद कदम दूर की घटना
Sun, 28 May 2023 06:00 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 28 May 2023 06:00 PM IST
सार
हरहुआ की रहने वाली चांद तारा देवी (75) पत्नी स्व. सतीश चंद जायसवाल रविवार को दोपहर में हरहुआ पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पीएचसी मोढ़ पर अपने पोते की कॉस्मेटिक की दुकान पर बैठी थीं। इस दौरान उनका पोता विनय घर पर भोजन करने के लिए गया था। चांद तारा देवी ने बताया कि दोपहर करीब 2:15 बजे दुकान पर एक बाइक पर सवार दो युवक आए।
विज्ञापन
पीड़ित महिला और बाइक से भागते लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ बाजार में रविवार को दोपहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान में बैठी एक महिला के गले से चेन छीनी और फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन उन्हें बदमाशों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। सायं काल क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल और पूछताछ की। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हरहुआ बाजार के व्यापारियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jaunpur: छात्रा से अश्लील बात करने वाला HOD निलंबित, पांच सदस्यीय समिति का गठन, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
जानकारी अनुसार हरहुआ की रहने वाली चांद तारा देवी (75) पत्नी स्व. सतीश चंद जायसवाल रविवार को दोपहर में हरहुआ पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पीएचसी मोढ़ पर अपने पोते की कॉस्मेटिक की दुकान पर बैठी थीं। इस दौरान उनका पोता विनय घर पर भोजन करने के लिए गया था। चांद तारा देवी ने बताया कि दोपहर करीब 2:15 बजे दुकान पर एक बाइक पर सवार दो युवक आए। इस दौरान एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा जबकि दूसरा युवक उनकी दुकान में आया। दुकान पर पहुंचने के बाद उसी युवक ने समीप में स्थित मिठाई की दुकान चलाने वाले व्यक्ति का नाम लेकर उनकी दुकान का पता पूछा। उसके बाद महिला अपने दुकान से बाहर निकल कर उन्हें उक्त दुकान काे हाथ उठाकर दिखाने लगी। तबतक दूसरा युवक भी बाइक पर बैठ गया और झपट्टा मारकर उनके गले से चेन नाेंच लिया। चांद तारा देवी जब तक कुछ समझ पाती तब तक दोनों बाइक से भागने लगे। बदमाशों को भागता देख महिला शोर मचाने लगी। महिला के शोर मचाने के बाद आसपास के दुकानदार बाहर निकले और भाग रहे बदमाशों का पीछा किए, लेकिन तब तक बदमाश शहर की तरफ फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
छीन ले गए पिता की दी हुई निशानी
चांद तारा देवी ने बताया कि चेन उनके पिता द्वारा शादी के समय उपहार स्वरुप दिया गया था। उनके द्वारा चेन की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई गई। उन्होंने बताया कि पिता द्वारा दी हुई निशानी को वह काफी संभाल कर रखी थीं। अपनी मौत से पहले अपने बच्चों को से दान करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने न केवल चेन लूटा बल्कि पिता की आखिरी निशानी भी लेकर चले गए। वहीं हरहुआ बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर हरहुआ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भी नाराजगी जाहिर की गई है।
हाफ पैंट पहना था एक बदमाश
सीसीटीवी फुटेज में जांच पड़ताल करने पर पता चला कि बदमाश काले रंग की पल्सर बाइक से आए थे। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट लगाया था जबकि पीछे बैठा बदमाश गमछे से मुंह बांधे हुए था। महिला ने बताया कि दोनों स्लीपर पहने हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि जिस बदमाश ने उनके गले से चेन नोंचा था वह हाफ पैंट पहना था। यह भी संभावना जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश आसपास के ही रहने वाले हैं। जिस प्रकार से लोगों ने मिठाई की दुकान चलाने वाले बबलू मोदनवाल का नाम पूछा इससे भी बदमाशों के स्थानीय होने को लेकर शक गहरा रहा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्रकरण जानकारी में है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल किया जा रहा है। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।