फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Asi Nala will not fall in Ganga after June

जून के बाद गंगा में नहीं गिरेगा असि नाला

Tue, 15 Jun 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Asi Nala will not fall in Ganga after June
गंगा के प्रवाह के कारण खोखले हो रहे घाटों को बचाने के लिए समानांतर जल प्रवाह मार्ग विकसित किया जा रहा है। यह सुझाव विशेषज्ञों ने दिए थे और उसके आधार पर ही गंगा पार रेती पर जल प्रवाह मार्ग विकसित किया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को दी। उन्होंने कंपनी एस्सेल इंफ्रा के क्वलिटी इंजीनियर को जम कर लताड़ा और चेतावनी देते हुए 15 दिन में काम पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्य के पूर्ण होने से असि नाले से गिरने वाला मलजल सीधे गंगा में नहीं गिरेगा।
विज्ञापन

गंगाजल के निर्मलीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही करने वालों को फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी ने नगवां स्थित पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि नाले को टैप करने के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य नहीं किया गया है जिस पर मौके पर उपस्थित क्वलिटी इंजीनियर को जम कर लताड़ा। इसके बाद सामने घाट स्थित सीवर नालों की टैपिंग का कार्य देखने पहुंचे। नाले को डायवर्जन के काम में देरी और लापरवाही पर गंगा प्रदूषण के अवर अभियंता को डांट लगाई और सीवर का पानी गंगा में जल्द से जल्द गिरने से रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परीक्षण के बाद तैयार हो रहा प्रोजेक्ट
अस्सी घाट पर बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा पार रेती पर सिंचाई विभाग की तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा परीक्षण के बाद यह प्रोजेक्ट बनाया गया है। इससे गंगा के स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं होगा वह यथावत रहेगी। गंगा के पानी में गिरने वाले शहर के कुछ बचे हुए नालों की भी टैपिंग की जा रही है जिसका कार्य जून तक पूरा होना है। इन नालों के मलजल को एसटीपी तक पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed