{"_id":"5f4781c6566b6972152ad8e7","slug":"ashoka-institute-girl-student-of-btech-final-year-made-smart-tracker-uniform-will-found-of-missing-child-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अशोका इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने बनाया स्मार्ट ट्रैकर यूनिफॉर्म, बच्चों को खोजने में करेगा मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अशोका इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने बनाया स्मार्ट ट्रैकर यूनिफॉर्म, बच्चों को खोजने में करेगा मदद
Thu, 27 Aug 2020 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 27 Aug 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने बनाया यूनिफॉर्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कोई बच्चा खो गया है तो उसको खोजने में अब स्मार्ट ट्रैकर यूनिफॉर्म मददगार होगा। यूनिफॉर्म से बच्चों को खोजना और आसान हो गया है। वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट पहड़िया की बीटेक 4thईयर की तीन छात्राओं ने ये कारनामा कर दिया है।
विज्ञापन
बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा आरती यादव, पूजा, संगीता ने एक ऐसा स्मार्ट ट्रैकर यूनिफॉर्म बनाया है, जिसकी मदद से बच्चों को खोजने और उनके लोकेशन की सही जानकारी माता-पिता तक पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए तीनों छात्राओं ने नैनो जीपीएस टेक्नोलॉजी से लैस यह यूनिफार्म तैयार किया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इससे न केवल बच्चों के गायब होने के बाद उनके सही लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी बल्कि जो बच्चे ठीक से बोल नहीं पाते हैं। ऐसे बच्चे अगर कहीं गुम हो जाते हैं तो बारकोड की मदद से उनके माता-पिता को सूचित करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही बच्चों को अगवा करने वालों को पुलिस आसानी से पकड़ पाएगी। उधर अशोका इंस्टिट्यूट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य ने छात्राओं के इस प्रयास को सराहा और इस तरह की मुहिम में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।