फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ashoka Institute girl student made jhumka Earrings will shoot security for women in varansi

मनचलों को युवतियां झुमके से मारेंगी गोलियां, तुरंत मिलेगी पुलिस को छेड़खानी की सूचना

Tue, 25 Feb 2020 03:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Feb 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Ashoka Institute girl student made jhumka Earrings will shoot security for women in varansi
छात्रा द्वारा तैयार किए गए झुमके। - फोटो : अमर उजाला।

अगर किसी मनचले ने राह चलते या फिर कहीं और किसी युवती को छेड़ने की कोशिश की तो वह गोली का शिकार हो जाएगा। यह गोली किसी बंदूक से नहीं बल्कि युवती के झुमके से निकलेगी। झुमके से निकली लाल और हरी मिर्च के पाउडर से बनी ये गोलियां इतनी ताकतवर होंगी कि मनचला दोबारा आंख उठाकर नहीं देख पाएगा। यहीं नहीं तुरंत छेड़खानी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को भी मिल जाएगी।

विज्ञापन


वाराणसी के पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट में बीटेक की छात्रा शालिनी ने यह झुमका बनाया है। रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रभारी श्याम चौरसिया के निर्देशन में काम करने वाली बीटेक चतुर्थ वर्ष की छात्रा शालिनी के मुताबिक यह झुमका मनचलों को सबक सिखाने के साथ ही छात्राओं की सुरक्षा में भी सहायक होगा।
विज्ञापन


कैसे काम करेगा विशेष झुमका
सामान्य झुमके की तरह दिखने वाले इस विशेष झुमके को शालिनी ने मोबाइल के ब्लूटूथ से जोड़ा है। इसको मोबाइल से कनेक्ट कराया जाएगा। श्याम चौरसिया ने बताया कि बस एक बार मोबाइल से 112 नंबर डायल कर अगर छोड़ दिया जाए तो अगर मोबाइल लॉक भी रहेगा तो इस झुमके के इस्तेमाल से तुरंत सूचना 112 पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष परिस्थिति में इसे हाथ में लेकर गोली भी चलाई जा सकती है। जिसमें हरे और लाल मिर्च के पावडर वाली गोली निकलेगी।  मोबाइल में लगे ब्लूटूथ को एक घंटे चार्ज करने पर यह सप्ताह भर चल जाएगा।

तीन से चार सौ रूप में बनी किट
झुमके को बनाने में कुछ साधारण ब्लूटूथ, एक तीन इंच का बैरल और 3.7 बोल्ट की बैटरी लगाई गई है। इसे तैयार करने में मात्र तीन से चार सौ रुपये की लागत आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed