फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ashok pillers parts in sircle to tuffend glass

अब टफंड ग्लास के घेरे में होगा अशोक स्तंभ

Sun, 21 Dec 2014 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
ashok pillers parts in sircle to tuffend glass
सारनाथ। खंडहर परिसर में प्राचीन मूल गंध कुटी विहार के समीप स्थित अशोक स्तंभ को अब टफंड ग्लास के घेरे में रखा जाएगा। अशोक स्तंभ की सुरक्षा और उसे संरक्षित करने के उद्देश्य से पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इसके लिए काम आरंभ करा दिया है।  
विज्ञापन

अभी तक सिंह शीर्ष और अशोक स्तंभ के टुकड़ों को जालीयुक्त लोहे की ग्रिल के बीच में रखा गया था। जहां इस पर मौसम का असर पड़ता ही था तो वहीं सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई थी। यही नहीं, देश-विदेश से आने वाले बौद्ध अनुयायी इन स्तंभ के टुकड़ों पर श्रद्धावश सोने और चांदी का वर्क भी लगा देेते हैं। इसकी वजह से इसमें क्षरण भी पैदा हो रही थी। इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए ही एएसआई ने टफंड ग्लास के घेरे में अशोक स्तंभ को रखने का निर्णय लिया है। इस पर कुल 66 हजार रुपये खर्च आएगा। काम शुरू करा दिया गया है। जिसके तहत जालियों को हटा दिया गया है। इसके अलावा, पंचायतन मंदिर, धमेख स्तूप, प्राचीन मूलगंध कुटी विहार के मेन गेट की बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी। इसके लिए लकडि़यों की गढ़ाई का काम पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed