फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ashok pillar at Harhua intersection, Sangeet Gharana will be seen at Lahurabir intersection

Varanasi News: हरहुआ चौराहे पर अशोक स्तंभ, लहुराबीर चौराहे पर दिखेगा संगीत घराना

Wed, 24 May 2023 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Ashok pillar at Harhua intersection, Sangeet Gharana will be seen at Lahurabir intersection
फोटो
विज्ञापन


मेहमानों के आगमन से पहले बदल जाएगी सड़कों-चौराहों की तस्वीर
जी-20 को लेकर शहर में हो रही स्थायी सजावट
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जी-20 के के लिए दुनिया भर के मेहमानों के आगमन से पहले शहर की सड़कों और चौराहों की तस्वीर बदल जाएगी। बाबतपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही महात्मा बुद्ध के दर्शन होंगे। सारनाथ के पास अशोक चक्र जैसी आकृति लगाई जा रही है। हरहुआ चौराहे पर अशोक स्तंभ, आगे सड़क पर मनमोहक स्कल्पचर्स दिखेंगे। गिलट बाजार तिराहे पर ग्लोबनुमा जी-20 की आकृति के साथ झरने लगाए जा रहे हैं।
अपर नगर आयुक्त राजीव राय ने बताया कि लहुराबीर चौराहे पर आकर्षक फव्वारे लगा दिए गए हैं। यहां लगाई जा रही एक आकृति में पूरा संगीत घराना दिखेगा। वहीं, मैदागिन चौराहे पर महादेव का त्रिशूल लगाया जा रहा है। 11, 12 और 13 जून को बैठक में भाग लेने काशी आ रहे मेहमानों को सुंदर काशी दिखाई देगी। विकास प्राधिकरण और नगर निगम की ओर से मनमोहक सजावटें की जा रहीं हैं। विकास प्राधिकरण की ओर से दीवारों पर चित्रकारी, दुकानों व प्रतिष्ठानों का रंगरोगन कराया जा रहा है। एयरपोर्ट से लेकर नमो घाट और सारनाथ तक सड़कों को सजाया जा रहा है। अलग-गलग चौराहों पर अलग-अलग स्कल्पचर्स लगाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट की रंग-बिरंगे फूलों से सजावट होगी। यहां से निकलते ही हरहुआ चौराहे के पास महात्मा बुद्ध के दर्शन होंगे। सभी जगहों पर आकर्षक लाइटें भी लगाई जा रहीं हैं, जो सजावटों को चार चांद लगाएंगी। यह सभी सजावटें पांच जून तक पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन


पुरानी सजावटों को कर रहे नया
पिछली बैठक के पहले शहर में जो सजावटें कराईं गईं, उनमें से अधिकतर लोगों ने खराब कर दीं हैं। उन सभी को फिर से नया किया जा रहा है। पौधों में लगातार पानी डाला जा रहा है। जो आकृतियां खराब हो चुकी हैं, वे नई लगाई जा रहीं हैं। साथ ही सभी सजावटों के आगे बैरियर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार चांद लगाएंगी फसाड लाइटें
सड़कों से लेकर घाटों तक आकर्षक फसाड लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटें रंग बिरंगी होंगी और समय-समय पर अपना से रंग बदलेंगी। थीम के आधार पर भी लाइटें लगाई जा रही हैं। लाइटें सजावटों में चार चांद तो लगाएंगी ही साथ ही रात के अंधेरे में अद्भुत नजारा भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed